साल 2024 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज, केवल 3 के नाम 1000 से ज्यादा
साल 2024 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज, केवल 3 के नाम 1000 से ज्यादा
साल 2024 अब आधे से ज्यादा गुजर चुका है। केवल तीन और महीने इस साल में बचे हैं। इस बीच एक नजर इस बात पर डाली जानी चाहिए कि इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं। यानी वनडे, टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल तीनों में मिलाकर सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं।
Published : Sep 09, 2024 06:24 pm IST, Updated : Sep 09, 2024 06:24 pm IST
1/6Image Source : getty
साल 2024 अब आधे से ज्यादा गुजर चुका है। केवल तीन और महीने इस साल में बचे हैं। इस बीच एक नजर इस बात पर डाली जानी चाहिए कि इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं। यानी वनडे, टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल तीनों में मिलाकर सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं। यहां खास बात ये है कि केवल तीन ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने एक हजार से ज्यादा रन बनाने में कामयाबी हासिल की है।
2/6Image Source : getty
इस साल सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज अब श्रीलंका के पथुम निसंका हो गए हैं। उन्होंने अब तक 23 मैच खेलकर 1135 रन बना लिए हैं। उन्होंने इस दौरान चार शतक और चार अर्धशतक जमाए हैं। उन्होंने अपने ही साथी कुसल मेंडिस को पीछे किया है।
3/6Image Source : getty
साल 2024 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुसल मेंडिस हैं। उन्होंने 32 मुकाबले खेलकर 1111 रन बनाए हैं। कुसल मेंडिस ने अब तक शतक तो एक भी नहीं लगाया है, लेकिन उनके नाम सात अर्धशतक दर्ज हो चुके हैं।
4/6Image Source : getty
भारत के यशस्वी जायसवाल अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने साल 2024 में 14 मुकाबले खेलकर 1033 रन बनाने का काम किया है। उनके नाम अब तक दो शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।
5/6Image Source : getty
भारत के रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने इस साल अब तक 20 मुकाबले खेलकर 990 रन बनाने का काम किया है। रोहित ने इस साल अब तक तीन शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं।
6/6Image Source : getty
इंग्लैंड के जो रूट इस मामले में नंबर 5 पर हैं। उन्होंने साल 2024 में अब तक 11 इंटरनेशनल मैच खेलकर 986 रन बना दिए हैं। रूट ने इस दौरान चार शतक और चार अर्धशतक लगाने का काम किया है।