एक साल में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा टेस्ट रन? जो रूट नंबर तीन पर
एक साल में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा टेस्ट रन? जो रूट नंबर तीन पर
हर साल कई टेस्ट मुकाबले खेले जाते हैं और इस दौरान खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। इस बीच कुछ साल खिलाड़ियों के लिए यादगार बन जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं। फिलहाल टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बात करेंगे।
Published : Jul 25, 2025 03:50 pm IST, Updated : Jul 25, 2025 03:50 pm IST
1/6Image Source : ap
हर साल कई टेस्ट मुकाबले खेले जाते हैं और इस दौरान खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। इस बीच कुछ साल खिलाड़ियों के लिए यादगार बन जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं। फिलहाल टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बात करेंगे।
2/6Image Source : GETTY
पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ इस मामले में पहले नंबर पर आते हैं। मोहम्मद यूसुफ ने साल 2006 में कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने उस साल 11 मैचों की 19 पारियों में 1788 रन ठोक दिए थे। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 3 अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की थी। तब से लेकर अब तक यानी करीब 19 साल से ये रिकॉर्ड टूटा नहीं है।
3/6Image Source : getty
वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ियों में शुमार विव रिचर्ड्स की बात करें तो मोहम्मद यूसुफ से पहले ये रिकॉर्ड उन्हीं के नाम था। विव रिचर्ड्स ने साल 1976 में 1710 रन बनाए थे। उस साल विव ने सात शतक और पांच अर्धशतक अपने नाम किए थे। रिचर्ड्स ने भी 11 मैचों की 19 पारियों में बल्लेबाजी की।
4/6Image Source : getty
जो रूट इस लिस्ट में नंबर तीन पर आते हैं। इंग्लैंड के कप्तान रहे जो रूट के लिए साल 2021 कमाल का गया था। उस साल उन्होंने 15 मैचों की 29 पारियों में 1708 रन बनाए थे। जो रूट के बल्ले से उस साल 6 शतक और 4 अर्धशतक आए थे।
5/6Image Source : getty
साउथ अफ्रीका के कप्तान रहे ग्रीम स्मिथ ने साल 2008 में 15 टेस्ट मैचों की 25 पारियों में 1656 रन बनाए थे। उस साल ग्रीम स्मिथ ने छह शतक और छह अर्धशतक अपने नाम किए थे।
6/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहे माइकल क्लार्क का नाम भी इस लिस्ट में आता है। माइकल क्लार्क ने साल 2012 में 11 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में 1595 रन अपने नाम किए थे। उस साल उनके बल्ले से पांच शतक और तीन अर्धशतक आए थे।