भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, ऋषभ पंत नंबर चार पर
भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, ऋषभ पंत नंबर चार पर
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज अब खत्म हो गई है। पांच मैचों की सीरीज का समापन 2-2 पर हुआ है। इस बीच अब जानना जरूरी है कि सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन से हैं।
Published : Aug 04, 2025 05:43 pm IST, Updated : Aug 04, 2025 05:43 pm IST
1/6Image Source : getty
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज अब खत्म हो गई है। पांच मैचों की सीरीज का समापन 2-2 पर हुआ है। इस बीच अब जानना जरूरी है कि सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन से हैं।
2/6Image Source : getty
भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। गिल ने पूरे पांच मैच खेलकर 754 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। उनका औसत 75.40 का रहा, वहीं उन्होंने चार शतक भी अपने नाम किए। इस सीरीज में शुभमन गिल ने एक दोहरा शतक भी लगाया है। वे इस सीरीज में दोनों टीमों में से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
3/6Image Source : getty
केएल राहुल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। केएल राहुल ने भी सीरीज के पूरे पांच मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 532 रन आए। उन्होंने 53.20 के औसत ये रन बनाने काम किया। केएल राहुल ने दो शतक और दो अर्धशतक पूरी सीरीज के दौरान लगाए हैं। उनके लिए भी ये सीरीज काफी अच्छी गई, जिसे वे हमेशा याद रखना चाहेंगे।
4/6Image Source : getty
रवींद्र जडेजा ने भी इस सीरीज के दौरान कमाल का खेल दिखाया है। जडेजा ने सीरीज के पांच मैच खेलकर 516 रन सीरीज के दौरान बनाए और इस दौरान उनका औसत 86.00 कर रहा। जडेजा ने एक शतकीय पारी खेली, वहीं पांच अर्धशतक भी अपने नाम किए। गेंदबाजी से भी जडेजा कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, लेकिन उसकी भरपाई उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से जरूर की।
5/6Image Source : getty
ऋषभ पंत भले ही आखिरी मैच ना खेल पाए हों, क्योंकि वे चोटिल हो गए थे। इसके बाद भी वे नंबर चार पर हैं। पंत ने चार मैच खेलकर सीरीज में 479 रन बनाने का काम किया है। पंत का औसत इस दौरान 68.42 का रहा। पंत ने दो शतक और तीन अर्धशतक इस सीरीज के दौरान लगाए हैं। उम्मीद है कि वे जल्द ही ठीक होकर फिर से मैदान में उतरेंगे।
6/6Image Source : getty
यशस्वी जायसवाल इस दौरान नंबर पांच पर हैं। जायसवाल ने पांच मैच खेलकर इस सीरीज के दौरान 411 रन बनाए हैं। उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। जायसवाल ने सीरीज के पहले मैच की पहली ही पारी में शतक लगा दिया था, तब लगा कि वे जबरदस्त बल्लेबाजी करेंगे, हालांकि उनके लिए ये सीरीज बहुत अच्छी तो नहीं, लेकिन संतोषजनक जरूर रही, क्योंकि आखिरी पारी में भी जायसवाल ने शतक लगा दिया है। जायसवाल का औसत इस सीरीज के दौरान 41.10 का रहा।