WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, शुभमन गिल टॉप पर पहुंचे
WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, शुभमन गिल टॉप पर पहुंचे
भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से टेस्ट की तैयारी में जुट गई है। 14 नवंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेला जाएगा। सीरीज से पहले जान लीजिए कि डब्ल्यूटीसी में भारत के कौन से बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
Published : Nov 10, 2025 04:32 pm IST, Updated : Nov 10, 2025 04:32 pm IST
1/6Image Source : getty
भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से टेस्ट की तैयारी में जुट गई है। 14 नवंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेला जाएगा। सीरीज से पहले जान लीजिए कि डब्ल्यूटीसी में भारत के कौन से बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : getty
वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। उन्होंने अब तक 39 टेस्ट मैच खेलकर 2839 रन बनाए हैं। इस दौरान गिल ने 10 शतक शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं। इस टूर्नामेंट में गिल 43.01 के औसत और 61.45 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के दौरान गिल टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। उनसे रनों की भी उम्मीद होगी।
3/6Image Source : getty
ऋषभ पंत इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। पंत ने अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 38 मैचव खेलकर 2731 रन बनाए हैं। उनके नाम छह शतक और 16 अर्धशतक हैं। पंत ने इस दौरान 43.34 के औसत और 74.25 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज चोटिल होने के कारण मिस की थी। अब वे अगली सीरीज में वापसी कर गए हैं। कीपर के साथ साथ वे उपकप्तानी की भी जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे।
4/6Image Source : getty
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब दूसरे नंबर पर चले गए हैं। उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 40 मैच खेलकर 2716 रन बनाए हैं। रोहित के नाम 9 शतक और आठ अर्धशतक हैं। उनका औसत 41.15 का है और वे 58.32 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। अब रोहित टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और उनकी जगह वनडे पर ही टिकी हुई है, जहां वे अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
5/6Image Source : getty
विराट कोहली का नाम यहां नंबर चार पर आता है। कोहली ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 46 मैच खेलकर 2617 रन बनाने का काम किया है। 5 शतक और 11 अर्धशतक कोहली ने इस दौरान लगाए हैं। कोहली का औसत 35.36 का है और 51.72 के स्ट्राइक रेट से उनके बल्ले से रन निकले हैं। अब कोहली भी टेस्ट से रिटायर होकर केवल वनडे पर ही फोकस कर रहे हैं।
6/6Image Source : getty
रवींद्र जडेजा का नाम यहां नंबर पांच पर आता है। जडेजा ने 46 मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेलकर 2505 रन बनाए हैं। उनके नाम पांच शतक और 17 अर्धशतक हैं। जडेजा का औसत 43.94 का है और वे 50.97 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। अगली सीरीज में जडेजा भी बैट और बॉल से अपना जलवा दिखाएंगे।