विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, बाबर आजम अब कहां पहुंचे
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, बाबर आजम अब कहां पहुंचे
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण के कुछ ही मैच बाकी हैं और इसके बाद जून में फाइनल खेला जाएगा। इस बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने होंगी। इस बीच आप ये जान लीजिए कि डब्ल्यूटीसी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं।
Published : Jan 23, 2025 06:10 pm IST, Updated : Jan 23, 2025 06:10 pm IST
1/6Image Source : getty
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण के कुछ ही मैच बाकी हैं और इसके बाद जून में फाइनल खेला जाएगा। इस बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने होंगी। इस बीच आप ये जान लीजिए कि डब्ल्यूटीसी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं।
2/6Image Source : getty
जो रूट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में 64 मैच खेलकर 5543 रन बनाए हैं। बाकी और कोई भी बल्लेबाज पांच हजार रन का आंकड़ तक नहीं छू पाया है। उन्होंने इस दौरान 18 शतक और 21 अर्धशतक लगाने का काम किया है।
3/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 50 मुकाबले खेलकर 4136 रन बनाए हैं। जो रूट और मार्नस लाबुशेन के अलावा किसी के भी चार हजार रन नहीं हैं। मार्नस लाबुशेन ने इस दौरान 11 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं।
4/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के ही स्टीव स्मिथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 50 मैच खेलकर 3800 रन बनाने का काम किया है। स्टीव स्मिथ ने 11 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं। वे जल्द ही श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
5/6Image Source : getty
इंग्लैंड के बेन स्टोक्स इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं। उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 53 मैच खेलकर 3312 रन बनाए हैं। उन्होंने सात शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं।
6/6Image Source : getty
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम इस लिस्ट में नंबर 5 पर हैं। बाबर आजम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 35 मैच खेलकर 2966 रन बनाए हैं। उनके नाम आठ शतक और 18 अर्धशतक हैं। पाकिस्तानी टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसका एक मुकाबला बाकी है। उम्मीद है कि वे भी 3000 रन पूरे कर ही लेंगे।