टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर
भारतीय टीम इस वक्त टेस्ट के लिए मैदान में है। ऋषभ पंत भी इस सीरीज में खेल रहे हैं। जल्द ही पंत टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। फिलहाल वे तीसरे नंबर पर हैं। चलिए आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
Published : Jul 09, 2025 05:12 pm IST, Updated : Jul 09, 2025 05:12 pm IST
1/6Image Source : getty
भारतीय टीम इस वक्त टेस्ट के लिए मैदान में है। ऋषभ पंत भी इस सीरीज में खेल रहे हैं। जल्द ही पंत टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। फिलहाल वे तीसरे नंबर पर हैं। चलिए आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
2/6Image Source : getty
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज इस वक्त वीरेंद्र सहवाग हैं। उन्होंने कुल 103 टेस्ट खेलकर 90 छक्के लगाने का काम किया है। सहवाग ने साल 2001 से लेकर 2013 तक भारत के लिए टेस्ट खेला। इस दौरान उन्होंने आठ हजार से ज्यादा रन बनाए और 23 शतक भी टेस्ट क्रिकेट में लगाने का काम किया है। सहवाग के नाम दो तिहरे शतक भी दर्ज हैं।
3/6Image Source : getty
रोहित शर्मा इस मामले में अभी दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेलकर 88 छक्के लगाने का काम किया है। उन्होंने चार हजार से ज्यादा रन रन भारत के लिए टेस्ट में बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 12 शतक भी दर्ज हैं।
4/6Image Source : getty
ऋषभ पंत फिलहाल तो तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन उनके पास टॉप पर जाने का मौका है। पंत ने अब तक भारत के लिए केवल 45 टेस्ट ही खेले हैं और इसी में 86 छक्के ठोक दिए हैं। पंत अब तक तीन हजार से ज्यादा टेस्ट रन बना चुके हैं। इसमें आठ शतक भी शामिल हैं। पंत इस वक्त शानदार फार्म में हैं और उन्हें पहले नंबर पर जाने में ज्यादा दिक्कत भी नहीं होगी।
5/6Image Source : getty
एमएस धोनी इस लिस्ट में नंबर चार पर आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट खेलकर 78 छक्के लगाए हैं। उन्होंने भी भारत के लिए टेस्ट में साढ़े चार हजार से ज्यादा रन बनाने का काम किया है। धोनी के नाम टेस्ट में छह शतक दर्ज हैं।
6/6Image Source : getty
रवींद्र जडेजा अभी नंबर पांच पर हैं। उन्होंने भारत के लिए 82 टेस्ट खेलकर अब तक 72 छक्के लगा दिए हैं। जडेजा ने साढ़े तीन हजार से ज्यादा टेस्ट रन अब तक बनाए हैं। इसमें चार शतक दर्ज हैं। वे गेंदबाजी में भी भारत के लिए कमाल करते हैं और खूब विकेट चटकाने का काम किया है। हो सकता है कि जडेजा जल्द ही धोनी को पीछे छोड़ दें।