T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, क्या टूट जाएगा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, क्या टूट जाएगा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कीर्तिमान इस वक्त रोहित शर्मा के नाम है। लेकिन लगता है कि जल्द ही ये टूट जाएगा। कोई और नहीं, बल्कि यूएई का एक बल्लेबाज उनके पीछे पड़ा हुआ है। चलिए जानते हैं कि इस वक्त इस टॉप 5 की लिस्ट में कौन कौन शामिल है।
Published : Sep 22, 2025 11:20 pm IST, Updated : Sep 22, 2025 11:20 pm IST
1/6Image Source : ap
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कीर्तिमान इस वक्त रोहित शर्मा के नाम है। लेकिन लगता है कि जल्द ही ये टूट जाएगा। कोई और नहीं, बल्कि यूएई का एक बल्लेबाज उनके पीछे पड़ा हुआ है। चलिए जानते हैं कि इस वक्त इस टॉप 5 की लिस्ट में कौन कौन शामिल है।
2/6Image Source : ap
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सिक्स अब तक रोहित शर्मा ने लगाए हैं। उन्होंने 159 मैच खेलकर 205 छक्के लगाने का काम किया है। वे दुनिया के अकेले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 200 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। हालांकि अब वे रिटायर हो गए हैं तो उनके सिक्स की संख्या में कोई इजाफा भी नहीं होगा।
3/6Image Source : ap
अब इस लिस्ट में यूएई के मोहम्मद वसीम दूसरे नंबर पर आ गए हैं। मोहम्मद वसीम ने अब तक केवल 85 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इसी में उन्होंने 183 छक्के लगाए हैं। इस वक्त रोहित शर्मा को पीछे करने और 200 छक्के पूरे करने की रेस में वे सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि यूएई की टीम ज्यादा मैच नहीं खेलती है, इसलिए उन्हें कुछ वक्त तो जरूर लगेगा।
4/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज रहे मार्टिन गप्टिल ने 122 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 173 छक्के लगाने का काम किया है। साल 2009 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले गप्टिल ने अपना आखिरी मैच 2022 में खेला था। अब वे कभी कभार लीग क्रिकेट में तो नजर आते हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं।
5/6Image Source : getty
इंग्लैंड के जॉस बटलर ने अब तक 141 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 171 छक्के लगा दिए हैं। अब वे जल्द ही मार्टिन गप्टिल को पीछे कर सकते हैं। बटलर अभी खेल रहे हैं और जल्द ही हो सकता है कि वे इस लिस्ट में नंबर तीन की कुर्सी पर कब्जा कर लें।
6/6Image Source : getty
वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन इस लिस्ट में अभी नंबर पांच पर हैं। उन्होंने 106 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 149 छक्के लगाए हैं। अब वे भी इस फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं।