T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स उड़ाने वाले बल्लेबाज, केवल एक के नाम 1000 से अधिक
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स उड़ाने वाले बल्लेबाज, केवल एक के नाम 1000 से अधिक
कायरन पोलार्ड अब दुनिया के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 900 से ज्यादा सिक्स लगा दिए हैं। अब तक केवल क्रिस गेल ही ऐसा कर पाए थे। लेकिन इसके बाद भी क्रिस गेल काफी आगे हैं। चलिए एक नजर उन बल्लेबाजों पर डालते हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाए हैं।
Published : Jan 17, 2025 06:12 pm IST, Updated : Jan 17, 2025 06:12 pm IST
1/6Image Source : getty
कायरन पोलार्ड अब दुनिया के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 900 से ज्यादा सिक्स लगा दिए हैं। अब तक केवल क्रिस गेल ही ऐसा कर पाए थे। लेकिन इसके बाद भी क्रिस गेल काफी आगे हैं। चलिए एक नजर उन बल्लेबाजों पर डालते हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाए हैं।
2/6Image Source : getty
क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का काम किया है। वे उस मुकाम पर हैं, जहां किसी भी दूसरे बल्लेबाज के लिए पहुंचना आसान नहीं होगा। क्रिस गेल ने अब तक 463 टी20 मुकाबलों में 1056 सिक्स लगाए हैं। वे दुनिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम एक हजार से ज्यादा सिक्स दर्ज हैं।
3/6Image Source : getty
कायरन पोलार्ड के भी अब 900 से ज्यादा सिक्स टी20 क्रिकेट में हो गए हैं। कायरन पोलार्ड ने अब तक 690 टी20 मैच खेलकर 901 सिक्स लगा दिए हैं। वे इस आंकड़े को पार करने वाले दुनिया के दूसरे ही बल्लेबाज हैं।
4/6Image Source : getty
इस लिस्ट में तीसरा नाम आंद्रे रसेल का आता है। वे अब तक 529 टी20 मैच खेल चुके हैं और 727 सिक्स उनके नाम हैं। लेकिन फिर भी वे बाकी दो बल्लेबाजों से काफी पीछे हैं। लेकिन वे इस वक्त खूब खेल रहे हैं और उनके सिक्स और भी बढ़ने की संभावना है।
5/6Image Source : getty
निकोलस पूरन इस लिस्ट में नंबर चार पर आते हैं। उन्होंने अब तक 376 टी20 मैच खेलकर 593 सिक्स लगा दिए हैं। वे भी लगातार खेल ही रहे हैं। यानी अगर आप इस लिस्ट पर गौर करेंगे तो पता चलेगा कि यहां पर टॉप 4 पर वेस्टइंडीज के ही धाकड़ बल्लेबाजों का कब्जा है।
6/6Image Source : getty
इस लिस्ट में नंबर 5 पर कॉलिन मुनरो का नाम आता है। उन्होंने अब तक 434 टी20 मैच खेलकर 550 सिक्स लगाए हैं। वे न्यूजीलैंड के लिए खेलते थे, साथ ही दुनियाभर की लीग में भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं।