अपने घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज, जो रूट ने पार किए सात हजार
अपने घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज, जो रूट ने पार किए सात हजार
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में अंग्रेज खिलाड़ी जो रूट ने नया मुकाम हासिल कर लिया है। अब तक दुनिया के केवल 5 ही खिलाड़ी ऐसे हुए हैं, जिन्होंने ऐसा कारनामा किया है। चलिए ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में आपको बताता हूं।
Published : Jul 11, 2025 11:35 am IST, Updated : Jul 11, 2025 11:35 am IST
1/6Image Source : ap
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में अंग्रेज खिलाड़ी जो रूट ने नया मुकाम हासिल कर लिया है। अब तक दुनिया के केवल 5 ही खिलाड़ी ऐसे हुए हैं, जिन्होंने ऐसा कारनामा किया है। चलिए ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में आपको बताता हूं।
2/6Image Source : getty
अपने घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 7578 रन बनाने का काम किया है। पोंटिंग ने अपने घर यानी ऑस्ट्रेलिया में कुल 92 टेस्ट खेले हैं। उनके नाम अपने घर पर 23 शतक और 38 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका औसत भी अपने घर पर 56.97 का है। जिसे काफी अच्छा कहा जा सकता है।
3/6Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर इस मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। सचिन ने अपने घर पर 94 टेस्ट मैच खेलकर 7216 रन बनाने का काम किया है। सचिन ने अपने घर यानी भारत में 22 टेस्ट शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं। उनका औसत 52.67 का है।
4/6Image Source : getty
श्रीलंका के महान बल्लेबाजों में शुमार महेला जयवर्धने की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने श्रीलंका में 81 टेस्ट मैच खेलकर 7167 रन बनाने का काम किया है। जयवर्धने ने श्रीलंका में 23 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं।
5/6Image Source : getty
जैक कैलिस इस लिस्ट में अभी चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका में 88 टेस्ट खेलकर 7035 रन अपने नाम किए हैं। कैलिस की गिनती दुनिया के स्टार आलराउंडर्स में होती है। उन्होंने साउथ अफ्रीका में 23 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं।
6/6Image Source : getty
जो रूट भी अब सात हजार रन घर पर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने घर यानी इंग्लैंड में अब तक 82 टेस्ट मैच खेलकर सात हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। इस दौरान रूट ने अपने घर पर 21 शतक और 34 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। उनका औसत भी 55.11 का हो गया है।