भारत के लिए इंग्लैंड में साल 2021 से टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
भारत के लिए इंग्लैंड में साल 2021 से टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसमें सबसे ज्यादा नजरें टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर रहने वाली हैं।
Published : Jun 06, 2025 08:41 pm IST, Updated : Jun 06, 2025 08:41 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारतीय टीम के बल्लेबाज आगामी इंग्लैंड के दौरे पर किस तरह का प्रदर्शन करते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। टीम इंडिया के 2 अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से रिटायरमेंट लेने के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के अलावा ऋषभ पंत को बल्ले से बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी, जिसमें पंत को इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव भी हासिल है।
2/6Image Source : Getty
इंग्लैंड में साल 2021 से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर्स को लेकर बात की जाए तो उसमें पहले नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने 6 मैचों की 12 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 44.54 के औसत से 490 रन बनाने में कामयाब हुए हैं, वहीं उनके बल्ले से एक शतकीय और 2 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं।
3/6Image Source : Getty
ऋषभ पंत इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड में साल 2021 से लेकर अब तक कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें उन्हें 11 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। पंत ने इस दौरान 35.81 के औसत से 394 रन बनाए हैं। पंत के बल्ले से एक शतकीय और दो अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं।
4/6Image Source : Getty
चेतेश्वर पुजारा जो पिछले काफी लंबे से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। पुजारा ने साल 2021 के बाद से इंग्लैंड में कुल 7 टेस्ट मैच खेले हैं और उसमें उन्होंने 14 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 28.46 के औसत से कुल 370 रन बनाए हैं। पुजारा ने इस दौरान तीन अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं।
5/6Image Source : Getty
विराट कोहली जिन्होंने भी टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करने के साथ सभी को चौंका दिया था उन्होंने साल 2021 के बाद से इंग्लैंड में कुल 7 टेस्ट मैचों की 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 28.38 के औसत से 369 रन बनाए। कोहली के बल्ले से 2 अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली।
6/6Image Source : Getty
रवींद्र जडेजा जो इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा हैं, वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। जडेजा ने साल 2021 से लेकर अब तक इंग्लैंड में कुल 7 टेस्ट मैच खेले हैं और उसमें 13 पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 28.15 के औसत से कुल 366 रन बनाए हैं। जडेजा इस दौरान एक शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी भी खेलने में कामयाब हुए।