Published : Feb 08, 2026 08:32 pm IST, Updated : Feb 08, 2026 08:32 pm IST
1/5Image Source : PTI/AFP
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन के नाम है। अश्विन ने अपने करियर में 24 टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 24 पारियों में 32 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 6.49 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए। इस दौरान उनका औसत 17.25 का रहा। टी20 वर्ल्ड कप में गेंदबाज के तौर पर अश्विन का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा।
2/5Image Source : PTI
लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम है। अर्शदीप अपने करियर में अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में 15 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 15 पारियों में 13.41 के औसत से 29 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान अर्शदीप का बेस्ट प्रदर्शन 9 रन देकर 4 विकेट का रहा है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप ने 7.20 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं। उन्हें अश्विन से आगे निकलने के लोए 4 विकेट की जरूरत है।
3/5Image Source : PTI
दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 18 मैचों की 18 पारियों में 26 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका औसत 14.30 और उनकी इकॉनमी रेट 5.44 का रहा है। वहीं बुमराह का बेस्ट प्रदर्शन 7 रन देकर 3 विकेट लेने का रहा है।
4/5Image Source : PTI
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने अभी तक अपने करियर में 25 टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 22 पारियों में 23.08 की औसत से 24 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8.52 की इकॉनमी रेट रन खर्च किए थे। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 20 रन देकर 3 विकेट का रहा है।
5/5Image Source : AFP
स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। जडेजा ने अपने करियर में 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 29 पारियों में 28.86 के औसत से 22 विकेट हासिल किए थे। उनका बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर 3 विकेट लेने का रहा। जडेजा ने टी20 वर्ल्ड कप में 7.21 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए थे।