Published : May 21, 2024 04:14 pm IST, Updated : May 21, 2024 04:14 pm IST
1/6Image Source : AP
IPL 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, किसके सिर सजेगी पर्पल कैप
2/6Image Source : AP
आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हर्षल पटेल हैं। उन्होंने अब तक 14 मुकाबले खेलकर 24 विकेट चटकाए हैं। वे इस वक्त पर्पल कैप जीतने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि उनकी टीम पंजाब किंग्स अब इस सीजन से बाहर हो गई है।
3/6Image Source : AP
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं। उन्होंने 13 मैच खेलकर 20 विकेट आईपीएल 2024 में चटकाए हैं। वे दूसरे नंबर पर हैं। अब उनकी टीम मुंबई इंडियंस भी आईपीएल 2024 से बाहर हो गई है।
4/6Image Source : pti
पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले अर्शदीप सिंह ने इस साल के आईपीएल में 14 मैच खेलकर 19 विकेट अपने नाम किए हैं। वे इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनकी टीम भी अब आईपीएल जीतने की रेस से बाहर है।
5/6Image Source : pti
केकेआर के लिए आईपीएल में खेलने वाले वरुण चक्रवर्ती इस लिस्ट में नंबर 4 पर हैं। उन्होंने 13 मैच खेलकर 18 विकेट लिए हैं। उनकी टीम ने आईपीएल अंक तालिका में नंबर एक पर फिनिश किया है। यानी उन्हें कम से कम दो मैच और मिलेंगे। ऐसे में वे नंबर एक पर पहुंच सकते हैं।
6/6Image Source : pti
सीएसके के लिए आईपीएल 2024 खेलने वाले तुषार देशपांडे इस लिस्ट में नंबर 5 पर हैं। उन्होंने 13 मैच खेलकर 17 विकेट लिए हैं। उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स भी अब बाहर है, यानी उनके विकेटों की संख्या नहीं बढ़ेगी।