WTC 2023-25 में जसप्रीत बुमराह का बड़ा कारनामा, अब सिर्फ ये गेंदबाज रह गया आगे
WTC 2023-25 में जसप्रीत बुमराह का बड़ा कारनामा, अब सिर्फ ये गेंदबाज रह गया आगे
जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया के लिए संकटमोचन साबित हो रहे हैं। अब तीसरे टेस्ट में उन्होंने पांच विकेट हॉल हासिल किया है।
Published : Dec 15, 2024 02:49 pm IST, Updated : Dec 15, 2024 02:49 pm IST
1/6Image Source : getty
जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्होंने पांच विकेट हासिल किए है। लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी भारतीय गेंदबाजों का साथ नहीं मिल पाया। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बना लिए हैं।
2/6Image Source : getty
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में सबसे ज्यादा विकेट रविचंद्रन अश्विन ने हासिल किए हैं। उन्होंने 63 विकेट अपने नाम किए हैं। जिसमें 71 रन देकर 7 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
3/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में पांच विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने WTC 2023-25 में कुल 62 विकेट चटकाए हैं और उनसे सिर्फ अश्विन ही एक विकेट आगे हैं।
4/6Image Source : getty
मिचेल स्टार्क वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अभी तक कुल 59 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान 48 रन देकर 6 विकेट लेना उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है।
5/6Image Source : getty
पैट कमिंस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने WTC 2023-25 में 58 विकेट चटकाए हैं।
6/6Image Source : getty
जोश हेजलवुड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में कुल 56 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान 31 रन देकर 5 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है।