Published : Sep 28, 2024 12:04 pm IST, Updated : Sep 28, 2024 12:06 pm IST
1/5Image Source : getty
भारत के युवा स्टार क्रिकेटर मुशीर खान रोड एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं। मुशीर खान कल शाम यानी 27 सितंबर को लखनऊ के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। मुशीर खान फार्च्यूनर कार में सवार थे और आजमगढ़ से लखनऊ ईरानी कप में हिस्सा लेने जा रहे थे। ऐसा बताया जा रहा है कि उनके पिता नौशाद खान और अन्य लोग भी गाड़ी में सवार थे।
2/5Image Source : Getty
मुशीर के भाई सरफराज टीम इंडिया का हिस्सा है और वो भी कानपुर से ईरानी कप में हिस्सा लेने लखनऊ जाने वाले थे। मुशीर ने कुछ ही दिनों पहले दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। मुशीर फिलहाल लखनऊ के अस्पताल में भर्ती हैं। युवा बल्लेबाज को गर्दन में चोट लगी है जिसके चलते उन्हें लगभग तीन महीने तक मैदान से दूर रहना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि वह मैदान पर कब तक वापसी कर पाते हैं।
3/5Image Source : PTI
दिसंबर 2022 में दिल्ली से रुड़की जाते हुए ऋषभ पंत का खतरनाक रोड एक्सीडेंट हुआ था। पंत को लंबा समय अस्पताल में बिताना पड़ा था और कई सर्जरी से गुजरना पड़ा था। लगभग डेढ़ साल मैदान से दूर रहने के बाद पंत ने IPL 2024 में वापसी की और फिर T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता।
4/5Image Source : Getty
साल 2018 में मोहम्मद शमी देहरादून से नई दिल्ली जाते समय एक कार दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनके सिर में मामूली चोटें आईं और उनकी दाहिनी आंख के ऊपर कुछ टांके लगे। यह दुर्घटना उस समय हुई जब तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का अपनी पत्नी हसीन जहां से विवाद चल रहा था। इस एक्सीडेंट के बाद शमी मैदान पर वापसी करने में सफल रहे।
5/5Image Source : PTI
मंसूर अली खान पटौदी ने 20 साल की उम्र में एक कार दुर्घटना में अपनी दाहिनी आंख खो दी थी। हालांकि, उन्होंने एक आंख के साथ क्रिकेट खेलना जारी रखा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की कप्तानी भी की। उन्होंने 46 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 34.91 की औसत से 2793 रन बनाए।