ODI में एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं, टॉप 5 में सारे भारतीय खिलाड़ी
ODI में एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं, टॉप 5 में सारे भारतीय खिलाड़ी
वनडे क्रिकेट के बहुत सारे रिकॉर्ड हो सकता है कि आपको पता हों, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ही टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक किसने और किसके खिलाफ लगाए हैं। ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। खास बात ये है कि टॉप 5 बल्लेबाज भारतीय ही हैं। चलिए जरा इन सभी पर एक नजर डालते हैं।
Published : May 05, 2026 10:18 am IST, Updated : May 05, 2026 10:18 am IST
1/7Image Source : afp
वनडे क्रिकेट के बहुत सारे रिकॉर्ड हो सकता है कि आपको पता हों, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ही टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक किसने और किसके खिलाफ लगाए हैं। ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। खास बात ये है कि टॉप 5 बल्लेबाज भारतीय ही हैं। चलिए जरा इन सभी पर एक नजर डालते हैं।
2/7Image Source : ap
वनडे में एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 सेंचुरी लगाने का काम किया है। कोहली ने अब तक श्रीलंका के खिलाफ 56 मैचों की 54 पारियों में इतने शतक लगाए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 12 अर्धशतक भी लगाए हैं।
3/7Image Source : ap
विराट कोहली का नाम फिर से इस लिस्ट में आता है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 43 वनडे मैचों की 41 पारियों में 9 शतक लगाए हैं। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 11 अर्धशतक लगाए हैं।
4/7Image Source : ap
रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 49 मैचों की इतनी ही पारियों में 9 शतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला खूब चलता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही रोहित शर्मा ने वनडे में 10 बार अर्धशतक लगाने में भी कामयाबी हासिल की है।
5/7Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में 71 मैचों की 70 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक लगाए हैं। जो उनके किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक हैं। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 अर्धशतक भी लगाने का काम किया है।
6/7Image Source : getty
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक वनडे में 71 मैचों की 70 पारियों में 8 शतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने वनडे में 16 बार अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं।
7/7Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर में 84 मैचों की 80 पारियों में 8 बार अर्धशतक और 17 अर्धशतक लगाने का काम किया है। जो काम सचिन ने 80 पारियों में किया था, वो कोहली ने 51 वनडे पारियों में ही कर दिखाया है।