Published : Sep 17, 2024 06:00 am IST, Updated : Sep 17, 2024 06:00 am IST
1/6Image Source : Getty
भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मैच होता है, तो फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित होते हैं। 9 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क के मैदान पर महामुकाबला खेला गया था। जहां टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था। आइए जानते हैं, उन पाकिस्तानी बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : Getty
भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन शोएब मलिक ने बनाए हैं। वह पहले नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने 6 मैचों में 100 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 28 रन रहा है।
3/6Image Source : Getty
भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने मामले में मिस्बाह उल हक दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के दो मैचों में 96 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।
4/6Image Source : Getty
मोहम्मद रिजवान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के 3 मैचों में 114 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 79 रन रहा है।
5/6Image Source : Getty
उमर अकमल ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के 3 मैचों में 76 रन बनाए हैं। इस दौरान 33 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा है।
6/6Image Source : Getty
बाबर आजम ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 3 मैचों में 81 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ एक अर्धशतक भी लगाया है। बाबर बेहतरीन बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।