टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम मैचों में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज
टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम मैचों में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज
भारतीय टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह जिनको एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज के शुरुआती दो मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला, उन्होंने ओमान के खिलाफ हुए तीसरे मैच में खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट का आंकड़ा पूरा कर लिया।
Published : Sep 20, 2025 02:53 pm IST, Updated : Sep 20, 2025 02:53 pm IST
1/6Image Source : AP
टी20 फॉर्मेट में मौजूदा समय में किसी भी गेंदबाज के लिए बल्लेबाजों को रोकना आसान काम नहीं होता है, लेकिन उन्हीं में कुछ गेंदबाज ऐसे भी हैं जो लगातार विकेट हासिल करने के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाने में कामयाब हो जाते हैं। इसी में एक नाम भारतीय टीम के बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का भी शामिल है, जो भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में विकटों को शतक पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसे में हम आपको टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीमों में सबसे कम मैचों में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
अफगानिस्तान टीम के मौजूदा टी20 कप्तान राशिद खान का इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है। राशिद का टी20 इंटरनेशनल में गेंद से रिकॉर्ड देखा जाए तो वह अब तक काफी शानदार देखने को मिला है। राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट सिर्फ 53 मैचों में पूरे कर लिए थे। वहीं उन्होंने अब तक 103 मैचों में खेलते हुए 13.93 के औसत से कुल 173 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 6.13 का देखने को मिला है।
3/6Image Source : AP
श्रीलंका टीम के मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा का भी टी20 फॉर्मेट में गेंद से अब तक काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है। हसरंगा ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट सिर्फ 63 मैचों में पूरे कर लिए थे। वहीं उनका अभी रिकॉर्ड देखा जाए तो हसरंगा ने 82 मैचों में 15.59 के औसत से 134 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 6.94 का देखने को मिला है।
4/6Image Source : AP
अर्शदीप सिंह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, डेब्यू के बाद से टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में अर्शदीप ने प्रमुख तेज गेंदबाज की भूमिका को अदा किया है। अर्शदीप सिंह ने अपने 100 विकेट सिर्फ 64 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पूरे कर लिए, जिसमें उनका औसत देखा जाए तो वह 18.49 का है, वहीं इकॉनमी रेट 8.32 का देखने को मिला है।
5/6Image Source : AP
पाकिस्तान टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का टी20 इंटरनेशनल में अब तक गेंद से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने इस फॉर्मेट में अपने 100 विकेट इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ 71 मैचों में पूरे कर लिए थे। हारिस रऊफ ने अब तक 90 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 21.11 के औसत से 126 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 15.2 का देखने को मिला है।
6/6Image Source : AP
आयरलैंड टीम के तेज गेंदबाज मार्क अडेर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अडेर ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में अपने 100 विकेट का आंकड़ा 72 मैचों में हासिल किया था। मार्क अडेर ने अब तक 89 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 19.46 के औसत से कुल 128 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 7.78 का रहा है।