Published : Mar 05, 2024 11:59 pm IST, Updated : Mar 05, 2024 11:59 pm IST
1/5Image Source : Getty
महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ विकेटकीपर के तौर पर 183 रनों की पारी खेली है। वह पहले नंबर पर हैं। धोनी के करियर की भी यह सबसे बेस्ट पारी है। उस मैच को टीम इंडिया ने इस पारी के कारण ही जीता था। उस मैच में धोनी प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे।
2/5Image Source : Getty
क्विंटन डि कॉक ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेटकीपर के तौर पर 178 रनों की पारी खेली है। क्विंटन डि कॉक इस लिस्ट में एमएस धोनी को पीछे करने से सिर्फ 6 रन दूर रह गए थे। वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है।
3/5Image Source : Getty
बांग्लादेश के लिटन दास ने साल 2020 में जिम्बाब्वे के खिलाफ विकेटकीपर के तौर पर 176 रनों की पारी खेली है। वह इस खास लिस्ट में क्विंटन डि कॉक के बाद तीसरे स्थान पर हैं।
4/5Image Source : Getty
क्विंटन डि कॉक का नाम इस लिस्ट में एक बार फिर से शामिल है। उन्होंने साल 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ विकेटकीपर के तौर पर 174 रनों की पारी खेली है। वह लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।
5/5Image Source : Twitter
जसकरन मल्होत्रा ने साल 2021 में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ विकेटकीपर के तौर पर 173 रनों की पारी खेली है। वह इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं।