टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में से चार एक ही देश के प्लेयर
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में से चार एक ही देश के प्लेयर
टी20 क्रिकेट में अभी तक एक से एक बेहतरीन खिलाड़ी देखने को मिले हैं, जिन्होंने अपने आक्रामक खेल से सभी का दिल जीता है। वहीं हम आपको इस फॉर्मेट में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Apr 08, 2026 11:57 pm IST, Updated : Apr 09, 2026 12:01 am IST
1/6Image Source : AFP
टी20 क्रिकेट का आगाज होने के बाद से इसका असर क्रिकेट के बाकी दोनों फॉर्मेट पर भी देखने को मिला है, जिसमें अब वनडे में जहां टीमें 400 से अधिक के टारगेट का पीछा आसानी से करते हुए दिखती हैं तो वहीं टेस्ट क्रिकेट में भी एक दिन में 400 के करीब रन बनते हुए देखने को मिले हैं। टी20 फॉर्मेट में भी जहां पहले टीमें 170 के स्कोर को सुरक्षित मानती थी तो वहीं मौजूदा दौर में 250 का स्कोर का भी जीत की गारंटी नहीं देता है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण बल्लेबाजों का काफी आसानी से छक्के लगाना और बड़ा शॉट खेलना है। ऐसे में हम आपको उन टॉप-5 प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अब तक टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
2/6Image Source : AFP
वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ियों में क्रिस गेल का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर आता है, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट में कुल 463 मुकाबले खेलते हुए जहां 36.22 के औसत से 14562 रन बनाए हैं, तो वहीं उनके बल्ले से 22 शतक और 88 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं। गेल के बल्ले से टी20 फॉर्मेट में 1056 छक्के देखने को मिले हैं।
3/6Image Source : AFP
कायरन पोलार्ड जिनका वर्ल्ड क्रिकेट में इंटरनेशनल के साथ अधिकतर टी20 लीग में कमाल देखने को मिला है, वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। पोलार्ड ने टी20 फॉर्मेट में अपने करियर में 735 मैच खेले हैं और उसमें उन्होंने 31.62 के औसत से 14482 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतकीय और 67 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली है। पोलार्ड ने इस दौरान कुल 982 छक्के लगाए हैं।
4/6Image Source : AFP
आंद्रे रसेल जिनकी गिनती टी20 फॉर्मेट के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में की जाती है, वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। रसेल ने टी20 फॉर्मेट में 590 मुकाबलों में खेलते हुए 26.18 के औसत से कुल 9636 रन बनाए हैं। इस दौरान रसेल के बल्ले से 2 शतकीय और 34 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। रसेल के नाम पर टी20 फॉर्मेट में 784 छक्के दर्ज हैं।
5/6Image Source : AFP
निकोलस पूरन जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान काफी जल्दी कर सभी को चौंका जरूर दिया था, लेकिन वह अभी भी वर्ल्ड क्रिकेट में होने वाली कई टी20 लीग में खेल रहे हैं। पूरन ने टी20 फॉर्मेट में कुल 445 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 29.82 के औसत से 10380 रन बनाए हैं। पूरन के नाम पर चार शतकीय और 63 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं। इसके अलावा वह टी20 क्रिकेट में 712 छक्के लगाने में कामयाब हुए हैं।
6/6Image Source : AFP
जोस बटलर जिनकी गिनती टी20 फॉर्मेट के मैच विनर खिलाड़ियों में की जाती है, वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर काबिज हैं। बटलर ने टी20 फॉर्मेट में कुल अब तक 496 मैच खेले हैं और उसमें उन्होंने 34.98 के औसत से 13961 रन बनाए हैं। बटलर के नाम पर टी20 फॉर्मेट में 8 शतक और 99 अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा वह अब तक इस फॉर्मेट में 600 छक्के भी लगा चुके हैं।