ऋषभ पंत बनाम बाबर आजम, 47 टेस्ट मैच के बाद दोनों का ऐसा था प्रदर्शन
ऋषभ पंत बनाम बाबर आजम, 47 टेस्ट मैच के बाद दोनों का ऐसा था प्रदर्शन
वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में देखा जाए तो उसमें ऋषभ पंत की गिनती बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है जो अपने खेल से मैच का रुख पलटने का पूरा दम रखते हैं। इंग्लैंड के दौरे पर भी पंत के बल्ले का कमाल देखने को मिला। ऐसे में हम आपको पंत और बाबर आजम की 47 टेस्ट मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Aug 01, 2025 11:27 pm IST, Updated : Aug 01, 2025 11:27 pm IST
1/6Image Source : Getty
ऋषभ पंत ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है उसके बाद से उन्होंने लगातार अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान जरूर किया है। टेस्ट क्रिकेट में पंत का घर से बाहर बल्ले से काफी बेहतरीन प्रदर्शन अब तक देखने को मिला है। ऐसे में हम आपको ऋषभ पंत और पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम का 47-47 टेस्ट मैच के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
ऋषभ पंत ने अब तक 47 टेस्ट मैच खेले हैं तो वहीं बाबर आजम 59 टेस्ट मुकाबले खेल चुके हैं। ऐसे में दोनों का 47-47 टेस्ट मैच के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें ऋषभ पंत ने 47 टेस्ट मैचों की 82 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 44.51 के औसत से 3427 रन बनाए हैं। वहीं बाबर आजम ने 47 टेस्ट मैचों की 85 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 48.63 के औसत से 3696 रन बनाए थे।
3/6Image Source : Getty
ऋषभ पंत का 47 टेस्ट मैच के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो वह 8 शतकीय और 18 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब हुए थे। वहीं पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम 47 टेस्ट मैचों में 9 शतकीय और 26 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : Getty
टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं, जिसमें उनका खौफ साफतौर पर गेंदबाजों में देखने को भी मिलता है। पंत का 47 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह नाबाद 159 रनों का है। वहीं बाबर आजम का 47 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 196 रनों का था।
5/6Image Source : Getty
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट क्रिकेट में 47 मैचों के बाद 90 छक्के और 370 चौके दर्ज हैं। वहीं दूसरी तरफ बाबर आजम का 47 टेस्ट मैच के बाद चौके-छक्कों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने जहां 429 चौके लगाए थे तो वहीं सिर्फ 22 छक्के लगाने में कामयाब हो सके थे।
6/6Image Source : Getty
ऋषभ पंत और बाबर आजम का टेस्ट क्रिकेट में 47 मुकाबलों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उसमें साफतौर पर पंत सबसे आगे दिखाई देते हैं। ऋषभ पंत का 47 टेस्ट मैच के बाद स्ट्राइक रेट 74.15 का है तो वहीं बाबर आजम का स्ट्राइक रेट सिर्फ 55.02 का था।