ऋषभ पंत बनाम सचिन तेंदुलकर, 47 टेस्ट मैच के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
ऋषभ पंत बनाम सचिन तेंदुलकर, 47 टेस्ट मैच के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की है। लेकिन वह पांचवें टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। हम आपको आज बताएंगे कि 47 टेस्ट मैच के बाद सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड कैसा है।
Published : Jul 28, 2025 09:22 pm IST, Updated : Jul 28, 2025 09:22 pm IST
1/5Image Source : Getty
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया। 4मैचों में वह 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। लेकिन चोटिल होने की वजह से वह सीरीज का पांचवां मैच नहीं खेल पाएंगे। इस बीच आज हम आपको बताएंगे कि 47 टेस्ट मैच के बाद ऋषभ पंत और सचिन तेंदुलकर के आंकड़े कैसे थे।
2/5Image Source : Getty
ऋषभ पंत 47 टेस्ट मैचों की 82 पारियों में 44.50 के औसत से 3427 रन बना चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ सचिन तेंदुलकर की बात करें तो 47 टेस्ट मैच के बाद उन्होंने 72 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 50.52 के औसत से 3284 रन बनाए थे।
3/5Image Source : Getty
47 मैचों के बाद टेस्ट में ऋषभ पंत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 159 रनों का है, जबकि सचिन तेंदुलकर का 157 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में बेस्ट स्कोर 147 रन का है। यहां ऋषभ पंत का पलड़ा सचिन तेंदुलकर की तुलना में थोड़ा भारी है।
4/5Image Source : Getty
47 मैचों के बाद टेस्ट में ऋषभ पंत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 159 रनों का है, जबकि सचिन तेंदुलकर का 157 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में बेस्ट स्कोर 147 रन का है। यहां ऋषभ पंत का पलड़ा सचिन तेंदुलकर की तुलना में थोड़ा भारी है।
5/5Image Source : Getty
ऋषभ पंत अपने आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं वह टेस्ट मैचों में भी आसानी से चौके-छक्के लगाते हैं साथ ही वह इस फॉर्मेट में बड़ी पारियां भी खेलने में कामयाब रहते हैं। पंत ने 47 टेस्ट मैचों में 5 बार नॉटआउट लौटे थे। वहीं, सचिन तेंदुलकर 47 टेस्ट मैचों में 7 बार नॉटआउट रहे थे।