रोहित शर्मा बनाम डेरिल मिचेल, 56 वनडे मैचों के बाद ऐसा है दोनों का प्रदर्शन
रोहित शर्मा बनाम डेरिल मिचेल, 56 वनडे मैचों के बाद ऐसा है दोनों का प्रदर्शन
वर्ल्ड क्रिकेट में रोहित शर्मा की गिनती लिमिटेड ओवर्स के महान बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें वह मौजूदा आईसीसी रैंकिंग में कुछ दिन पहले तक वनडे में नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज थे। वहीं उनको इस पोजीशन से हटाने का काम न्यूजीलैंड टीम के शानदार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने किया है।
Published : Nov 20, 2025 12:11 pm IST, Updated : Nov 20, 2025 12:11 pm IST
1/6Image Source : AP
वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग देखी जाए तो उसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड टीम के स्टार खिलाड़ी डेरिल मिचेल के बीच नंबर-1 की पोजीशन के लिए काफी जोरदार भिड़ंत देखने को मिल रही है। लेटेस्ट आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में डेरिल मिचेल अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं, जिसमें रोहित शर्मा दूसरी पोजीशन पर हैं। मिचेल का पिछले कुछ सालों में वनडे में बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसके बाद हम आपको रोहित शर्मा और डेरिल मिचेल का वनडे में उनकी तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
रोहित शर्मा ने जहां वनडे में अब तक जहां 276 मैच खेले हैं तो वहीं डेरिल मिचेल 56 वनडे मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको रोहित और डेरिल मिचेल का 56-56 वनडे मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। रोहित शर्मा ने 56 वनडे मैचों की 52 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 29.24 के औसत से 1548 रन बनाए थे। डेरिल मिचेल ने 56 वनडे मैचों की 51 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 53.13 के औसत से 2338 रन बनाए हैं।
3/6Image Source : AP
रोहित शर्मा की गिनती वनडे फॉर्मेट के सबसे खतरनाक ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर की जाती है। रोहित के बल्ले से 56 वनडे मैचों में 2 शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी। वहीं डेरिल मिचेल के बल्ले से 56 वनडे मैचों में 7 शतकीय और 11 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
4/6Image Source : AP
रोहित शर्मा की तरह डेरिल मिचेल की गिनती लिमिटेड फॉर्मेट में आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है। रोहित शर्मा ने 56 वनडे मैचों में 85 चौके और 12 छक्के लगाए थे। डेरिल मिचेल का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें उन्होंने 185 चौके और 63 छक्के लगाए हैं।
5/6Image Source : AP
रोहित शर्मा का 56 वनडे मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 114 रनों की पारी है। वहीं न्यूजीलैंड टीम के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल का 56 वनडे मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 134 रनों की पारी है।
6/6Image Source : AP
वनडे में पिछले एक दशक से बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट को लेकर काफी चर्चा देखने को मिलती है, जिसमें रोहित शर्मा का 56 वनडे मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 77.45 का था। वहीं डेरिल मिचेल का 56 वनडे मैचों के बाद बल्ले से स्ट्राइक रेट 93.85 का है।