रोहित शर्मा बनाम विराट कोहली, 276 वनडे मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा बनाम विराट कोहली, 276 वनडे मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में बल्ले से कमाल देखने को मिला। रोहित ने इस सीरीज में जहां एक शतकीय और अर्धशतकीय पारी खेली तो वहीं कोहली के बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली।
Published : Oct 25, 2025 11:32 pm IST, Updated : Oct 25, 2025 11:32 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय टीम के दो सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सभी की सबसे ज्यादा नजरें थी, रोहित ने जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज में कुल 201 रन बनाए तो वहीं कोहली के बल्ले से 2 डक तो देखने को मिले लेकिन तीसरे वनडे में वह भी 74 रनों की बेहतरीन पारी खेलने में कामयाब रहे। रोहित और कोहली ने अपने इस प्रदर्शन से आलोचकों को जरूर करारा जवाब दिया है। वहीं हम आपको दोनों का वनडे में रिकॉर्ड के बारे में तुलना करते हुए बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
रोहित शर्मा ने अब तक जहां वनडे फॉर्मेट में 276 मैच खेले हैं तो वहीं विराट कोहली 305 वनडे मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको रोहित और कोहली का 276-276 वनडे मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। रोहित शर्मा ने 276 वनडे मैचों में 49.22 के औसत 11370 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली ने 276 वनडे मैचों में 57.08 के औसत से 12902 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
रोहित शर्मा का वनडे में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिलता है, वहीं उनके नाम अब तक 276 वनडे मैचों में 33 शतकीय और 59 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं। वहीं विराट कोहली ने 276 वनडे मैचों में 46 शतकीय और 65 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : AP
रोहित शर्मा की गिनती लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट के सबसे खतरनाक प्लेयर्स में की जाती है, जिसमें उनके एक वनडे मैच में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 264 रनों का है। वहीं विराट कोहली का 276 वनडे मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन था।
5/6Image Source : AP
रोहित शर्मा के बल्ले से 276 वनडे मैचों में अब तक जहां 349 छक्के देखने को मिले हैं तो वहीं वह 1066 चौके भी लगाने में कामयाब हुए हैं। दूसरी विराट कोहली का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 276 वनडे मैचों में जहां 1212 चौके लगाए थे तो 138 छक्के भी लगाने में कामयाब हुए थे।
6/6Image Source : AP
रोहित और कोहली दोनों का वनडे में बल्ले से स्ट्राइक रेट भी शानदार देखने को मिलता है, जिसमें दोनों की गिनती आक्रामक प्लेयर्स में होती है। रोहित का 276 वनडे मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 92.66 का है तो वहीं विराट कोहली का 93.60 का था।