Published : Oct 20, 2025 06:21 pm IST, Updated : Oct 20, 2025 06:21 pm IST
1/5Image Source : AP
टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रहे हैं। वनडे सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को खेला गया, जहां इन दोनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। आपको बता दें कि यह रोहित के इंटरनेशनल करियर का 500वां मैच था, ऐसे में हम आपको बताएंगे कि 500 इंटरनेशनल मैचों के बाद इन दोनों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड कैसा था।
2/5Image Source : AP
रोहित शर्मा की बात करें तो 500 इंटरनेशनल मैचों की 533 पारियों में उनके बल्ले से 42.11 के औसत से 19708 रन बनाए हैं। वहीं अगर बात करें विराट कोहली की तो उन्होंने 500 इंटरनेशनल मैचों की 599 पारियों में 53.63 के औसत से 25582 रन बनाए थे। रन बनाने के मामले में विराट कोहली रोहित शर्मा से काफी आगे हैं।
3/5Image Source : AP
500 इंटरनेशनल मैचों के बाद रोहित शर्मा के बल्ले से 49 शतक निकले हैं। इस दौरान वह 108 अर्धशतक भी लगाने में कामयाब रहे हैं। विराट कोहली की बात करें तो वह 500 इंटरनेशनल मैचों के बाद 76 शतक लगाने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 131 अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली है। यहां भी विराट कोहली रोहित शर्मा से काफी आगे हैं।
4/5Image Source : AP
चौके और छक्कों की बात करें तो 500 इंटरनेशनल मैच के बाद हिटमैन के बल्ले से 1902 चौके निकले थे और इसके साथ ही वह 637 छक्के लगाने में कामयाब रहे थे। वहीं विराट कोहली की बात करें तो 500 इंटरनेशनल मैच के बाद उनके बल्ले से 2533 चौके आए थे, इसके साथ ही वह 279 सिक्स लगाने में कामयाब रहे थे। चौके लगाने के मामले में विराट यहां आगे हैं तो वहीं सिक्स लगाने के मामले में रोहित का दबदबा देखने को मिल रहा है।
5/5Image Source : AP
अब बात करते हैं स्ट्राइक रेट की तो यहां भी रोहित शर्मा का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। रोहित शर्मा की बात करें तो 500 इंटरनेशनल मैच के बाद रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट 87.24 का रहा है। वहीं अगर विराट कोहली की बात करें तो 500 इंटरनेशनल मैच के बाद उनका स्ट्राइक रेट 79.98 का रहा है।