संजू सैमसन बनाम एमएस धोनी, IPL में 177 मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
संजू सैमसन बनाम एमएस धोनी, IPL में 177 मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से पहली बार संजू सैमसन खेलते हुए दिखाई देंगे जो पिछले सीजन तक राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी कर रहे थे। सैमसन का अभी तक आईपीएल में काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है।
Published : Nov 15, 2025 02:38 pm IST, Updated : Nov 15, 2025 02:38 pm IST
1/6Image Source : PTI
इंडियन प्रीमियर लीग का साल 2026 में 19वां सीजन खेला जाएगा, जिसमें सभी 10 फ्रेंचाइजियों में कुछ बड़े बदलाव दिखना तय माना जा रहा है। इसमें एक जो सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा वह पिछले सीजन तक राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में खेलते हुए दिखने वाले हैं। सैमसन का सीएसके में जाना एक बड़ा फैसला माना जा रहा है, जिसमें उन्हें काफी अहम भूमिका अदा करनी होगी। अभी तक आईपीएल में संजू सैमसन का काफी शानदार प्रदर्शन एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर देखने को मिला है, जिसके बाद हम आपको संजू सैमसन और एमएस धोनी की आईपीएल में तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : PTI
संजू सैमसन ने अब तक आईपीएल में कुल 177 मैच खेले हैं तो वहीं एमएस धोनी 278 मुकाबले खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको संजू सैमसन और एमएस धोनी का 177 आईपीएल मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। संजू सैमसन ने 177 आईपीएल मैचों में 172 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 30.94 के औसत से 4704 रन बनाए हैं। धोनी ने 177 आईपीएल मैचों में 159 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 40.48 के औसत से 4048 रन बनाए थे।
3/6Image Source : PTI
संजू सैमसन का पिछले कुछ सालों में आईपीएल में बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उनके बल्ले से 177 मैचों में तीन शतकीय और 26 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं इस मामले में एमएस धोनी के रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 177 आईपीएल मैचों में एक भी शतकीय पारी तो नहीं खेली लेकिन उनके बल्ले से 20 अर्धशतकीय पारी जरूर देखने को मिली।
4/6Image Source : PTI
संजू सैमसन का आईपीएल में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो उसमें 177 मुकाबले के बाद वह 119 रनों की पारी है। एमएस धोनी का 177 आईपीएल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह नाबाद 79 रनों का था।
5/6Image Source : PTI
संजू सैमसन और एमएस धोनी दोनों की गिनती टी20 क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है। संजू ने 177 आईपीएल मैचों में खेलते हुए अब तक जहां 219 छक्के लगाए हैं तो वहीं 379 चौके भी लगा चुके हैं। धोनी ने 177 आईपीएल मैचों में 277 चौके तो वहीं 187 छक्के लगाए थे।
6/6Image Source : PTI
संजू सैमसन का 177 आईपीएल मैचों के बाद बल्ले से स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 139.04 का है। वहीं इस मामले में एमएस धोनी का 177 आईपीएल मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 137.64 का था।