Published : Sep 16, 2025 08:34 pm IST, Updated : Sep 16, 2025 08:34 pm IST
1/6Image Source : AP
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन इस फॉर्मेट में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था और पांच मैचों की सीरीज में 700 से अधिक रन बनाए थे। इस बीच आज हम उनकी तुलना साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज एडन मार्करम से करेंगे। आज हम आपको बताएंगे कि 37 टेस्ट मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा था।
2/6Image Source : AP
शुभमन गिल ने अब तक 37 टेस्ट मैच खेले हैं तो वहीं एडन मार्करम 46 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। गिल ने 37 टेस्ट मैचों की 69 पारियों में बैटिंग करते हुए 41.35 के औसत से कुल 2647 रन बनाए हैं। वहीं मार्करम ने 37 टेस्ट मैचों की 67 पारियों में बल्लेबाजी की थी और उसमें उन्होंने 36.33 के औसत के साथ 2398 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ समय से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। गिल के बल्ले से 37 टेस्ट में अब तक कुल 9 शतकीय और 7 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं दूसरी तरफ एडन मार्करम 37 टेस्ट मैचों के बाद 7 शतक और 10 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे।
4/6Image Source : AP
शुभमन गिल का 37 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 269 रनों का है, यह पारी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल खेली थी। मार्करम जो इस वक्त साउथ अफ्रीका के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं उनका 37 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 152 रन था।
5/6Image Source : AP
चौके छक्के लगाने की बात करें तो शुभमन गिल ने 37 टेस्ट मैचों में अब तक 295 चौके और 43 छक्के लगाए हैं। वहीं एडन मार्करम ने 37 टेस्ट मैचों में 353 चौके और 12 छक्के लगाए थे। सिक्स लगाने के मामले में गिल मार्करम से काफी आगे हैं।
6/6Image Source : AP
शुभमन गिल और एडन मार्करम का 37 टेस्ट मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वहां भी गिल का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। गिल का अब तक टेस्ट फॉर्मेट में स्ट्राइक रेट 61.42 का रहा है तो वहीं मार्करम का 37 टेस्ट मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 59.47 का था।