शुभमन गिल बनाम मार्नश लाबुशेन, दोनों का 55 वनडे मैचों के बाद ऐसा है रिकॉर्ड
शुभमन गिल बनाम मार्नश लाबुशेन, दोनों का 55 वनडे मैचों के बाद ऐसा है रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज में कई प्लेयर्स के प्रदर्शन पर नजरें रहने वाली हैं, जिसमें टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल का नाम भी शामिल है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी कर रहे मार्नश लाबुशेन के लिए भी ये सीरीज काफी अहम रहने वाली है।
Published : Oct 17, 2025 06:43 pm IST, Updated : Oct 17, 2025 06:43 pm IST
1/6Image Source : AP
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा जिसमें इस फॉर्मेट में शुभमन गिल पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऐसे में गिल को बतौर बल्लेबाज और कप्तान दोनों में खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती होगी। अब तक गिल का वनडे फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने सभी को काफी प्रभावित भी किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज का आगाज होने से ठीक पहले अपनी स्क्वाड में मार्नश लाबुशेन को शामिल किया है, जिनके लिए ये सीरीज काफी अहम रहने वाली है। ऐसे में हम आपको दोनों ही प्लेयर्स की वनडे में तुलना करते हुए उनके रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
शुभमन गिल ने अब तक वनडे फॉर्मेट में कुल 55 मुकाबले खेले हैं तो वहीं मार्नश लाबुशेन 66 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको गिल और लाबुशेन का 55-55 वनडे मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। शुभमन गिल ने 55 वनडे मैचों में 59.04 के बेहतरीन औसत के साथ अब तक कुल 2775 रन बनाए हैं। वहीं लाबुशेन ने 55 वनडे मैचों में 38.08 के औसत से 1752 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
शुभमन गिल का अब तक वनडे में बल्ला जमकर बोलते हुए दिखाई दिया है, जिसमें वह बड़ी पारियां खेलने में भी कामयाब रहे हैं। गिल ने 55 वनडे मैचों में 8 शतकीय और 15 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। वहीं दूसरी तरफ मार्नश लाबुशेन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 55 वनडे मैचों में 2 शतकीय और 12 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
4/6Image Source : AP
वनडे में शुभमन गिल के बल्ले से अब तक उनके छोटे करियर में कई बड़ी पारियां भी देखने को मिली हैं, जिसमें एक मैच में उनके सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 208 रनों का है, वहीं मार्नश लाबुशेन का 55 वनडे मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 124 रनों का था।
5/6Image Source : AP
शुभमन गिल की गिनती वनडे में आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें उन्होंने अब तक 55 वनडे मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 314 चौके और 59 छक्के लगाए हैं। वहीं मार्नश लाबुशेन का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 55 वनडे मैचों में 9 छक्के और 144 चौके लगाए थे।
6/6Image Source : AP
शुभमन गिल का 55 वनडे मैचों के बाद बल्ले से स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो वह 100 के करीब का देखने को मिला है। गिल ने अब तक 99.57 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। मार्नश लाबुशेन का 55 वनडे मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 83.98 का था।