स्मृति मंधाना बनाम एलिसा हीली, 108 वनडे मैचों के बाद दोनों धाकड़ प्लेयर्स का ऐसा है रिकॉर्ड
स्मृति मंधाना बनाम एलिसा हीली, 108 वनडे मैचों के बाद दोनों धाकड़ प्लेयर्स का ऐसा है रिकॉर्ड
आगामी महिला वनडे वर्ल्ड कप में 2 प्लेयर्स के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें एक नाम टीम इंडिया की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना का है तो वहीं दूसरा नाम ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान एलिसा हीली हैं।
Published : Sep 24, 2025 01:14 pm IST, Updated : Sep 24, 2025 01:14 pm IST
1/6Image Source : AP
भारत की मेजबानी में 30 सितंबर से आगामी महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी, जिसमें कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर फैंस की नजरें रहने वाली हैं। इसी में 2 बड़े नाम टीम इंडिया की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना और ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान एलिसा हीली का शामिल है। दोनों का अब तक वनडे फॉर्मेट में बल्ले से बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसके बाद हम आपको स्मृति मंधाना और एलिसा हीली का 108-108 वनडे मैचों के बाद बल्ले से कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
स्मृति मंधाना ने जहां अभी तक महिला वनडे फॉर्मेट में कुल 108 मैच खेले हैं तो वहीं एलिसा हीली 118 मुकाबले खेल चुकी हैं। स्मृति मंधाना का 108 महिला वनडे मैचों के बाद बल्ले से रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 108 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 47.92 के औसत से कुल 4888 रन बनाए हैं। वहीं एलिसा हीली ने 108 वनडे मैचों की 96 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 34.85 के औसत से 2963 रन बनाए थे।
3/6Image Source : PTI/AP
स्मृति मंधाना की गिनती महिला क्रिकेट की बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें उनके बल्ले से अब तक 108 मैचों में 13 शतकीय और 32 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं दूसरी तरफ एलिसा हीली को लेकर बात की जाए जिन्होंने खुद को मैच विनर खिलाड़ी के तौर पर कई बार साबित किया है उनके बल्ले से 108 वनडे मैचों में 5 शतकीय और 17 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
4/6Image Source : AP
स्मृति मंधाना का सिर्फ घर पर ही नहीं बल्कि विदेशी दौरों पर भी महिला वनडे फॉर्मेट में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं उनका 108 वनडे मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 136 रनों का है। एलिसा हीली का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उनका 108 महिला वनडे मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 170 रनों का है।
5/6Image Source : AP
स्मृति मंधाना जिनकी गिनती महिला क्रिकेट के आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है उनके बल्ले से वनडे फॉर्मेट में अब तक 65 छक्के और 592 चौके देखने को मिले हैं। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई महिला वनडे टीम की कप्तान और शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 108 वनडे मैचों में 31 छक्के और 406 चौके लगाए थे।
6/6Image Source : AP
स्मृति मंधाना और एलिसा हीली का 108 महिला वनडे मैचों के स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उसमें हीली थोड़ा आगे दिखाई देती हैं। स्मृति मंधाना का 108 महिला वनडे मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 89.83 का है। एलिसा हीली का 108 वनडे मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 98.43 का था। इसके अलावा मंधाना जहां 108 वनडे मैचों में 6 बार नाबाद पवेलियन लौटी हैं तो वहीं एलिसा हीली 11 बार नाबाद पवेलियन लौटने में कामयाब रही हैं।