सूर्यकुमार यादव बनाम सलमान अली आगा, 20 T20I मैच के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव बनाम सलमान अली आगा, 20 T20I मैच के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे। आज हम इन दोनों खिलाड़ियों की तुलना करेंगे और आपको बताएंगे कि 20 T20I मैच के बाद दोनों का रिकॉर्ड कैसा था।
Published : Aug 18, 2025 02:11 pm IST, Updated : Aug 18, 2025 02:11 pm IST
1/6Image Source : Getty
एशिया कप 2025 के लिए सभी 6 टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के लिए अपने स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया है जहां सलमान अली आगा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं भारतीय टीम का ऐलान भी 19 सितंबर को हो जाएगा, जहां सूर्यकुमार यादव टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। इस बीच आज हम आपको बताएंगे कि 20-20 T20I मैचों के बाद सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा के आंकड़े कैसे हैं।
2/6Image Source : Getty
सूर्यकुमार यादव की बात करें तो उन्होंने अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। वह अब तक अपने करियर में 83 टी-20I मैच खेल चुके हैं। वहीं सलमान अली आगा ने अपना T20I डेब्यू साल साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। वह अब तक 20 T20I मैच खेल चुके हैं।
3/6Image Source : Getty
बल्लेबाजी में दोनों प्लेयर्स के रिकॉर्ड की बात करें तो वहां सूर्यकुमार यादव ने 20 मैचों की 18 पारियों में 37.40 के औसत से 561 रन बनाए थे। वहीं पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली की बात करें तो उन्होंने 20 मैचों की 18 पारियों में 27.14 के औसत से 380 रन बनाए हैं। रन बनाने के मामले में सलमान अली आगा से सूर्यकुमार यादव काफी आगे हैं।
4/6Image Source : Getty
सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा, टी20 इंटरनेशनल में दोनों प्लेयर्स की बेस्ट पारियों की बात करें तो उसमें सूर्या का 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद बेस्ट स्कोर 117 रनों का था। वहीं दूसरी तरफ सलमान अली आगा को लेकर बात की जाए तो उनका 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 56 रनों का है।
5/6Image Source : Getty
सूर्यकुमार यादव की गिनती टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में की जाती है। सूर्या ने 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों में जहां एक शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। वहीं सलमान अली आगा 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद सिर्फ तीन अर्धशतक लगा पाए हैं।
6/6Image Source : Getty
टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बड़े-बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं। सूर्यकुमार यादव ने 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 57 चौके और 30 छक्के लगाए थे। दूसरी तरफ सलमान अली आगा को लेकर बात की जाए तो उन्होंने इतने ही मैचों के बाद 38 चौके और 9 छक्के लगाए हैं।