Published : Aug 05, 2025 01:24 pm IST, Updated : Aug 05, 2025 01:49 pm IST
1/6Image Source : Getty
इंग्लैंड सीरीज खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया के फैंस बेसब्री के साथ एशिया कप का इंतजार कर रहे हैं। एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर 2025 से होगी। इस बार ये टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और वहां टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते हुए नजर आएंगे। आज हम आपको बताएंगे कि 38 T20I मैचों के बाद सूर्यकुमार यादव और ट्रैविस हेड का रिकॉर्ड कैसा है।
2/6Image Source : Getty
सूर्यकुमार यादव भारत के सबसे सफल टी-20 बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में अपना डेब्यू साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। वह अब तक भारत के लिए 83 T20I मैच खेल चुके हैं। ट्रैविस हेड की बात करें तो वह भी इस फॉर्मेट के सबसे धाकड़ प्लेयर हैं। उन्होंने अपना डेब्यू भारत के खिलाफ 2018 में किया था, वह अब तक 38 T20I मैच खेल चुके हैं।
3/6Image Source : Getty
सूर्यकुमार यादव की बात करें तो उन्होंने 38 T20I मैचों की 36 पारियों में 40.30 के औसत से 1209 रन बनाए थे। वहीं हेड की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने 38 मैचों की 37 पारियों में 33.12 के औसत से 1093 रन बनाए हैं। रन बनाने के मामले में सूर्या हेड की तुलना में काफी आगे हैं।
4/6Image Source : Getty
सूर्यकुमार यादव ने 38 मैचों के बाद एक शतक और 11 शतकीय पारी खेली थी। वहीं ट्रैविस हेड 38 मैचों के बाद सिर्फ 5 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। वह इस फॉर्मेट में अभी तक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। यहां भी हेड की तुलना में सूर्या काफी आगे हैं।
5/6Image Source : Getty
38 T20I मैचों के बाद सूर्यकुमार यादव का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रन है। उन्होंने ये पारी इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। ट्रैविस हेड की बात करें तो 38 T20I के बाद उनका हाईएस्ट स्कोर 91 रन है। ये पारी उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2023 में खेली थी।
6/6Image Source : Getty
बाउंड्रीज लगाने की बात करें तो वहां सूर्यकुमार यादव 38 T20I मैचों में 112 चौके और 67 छक्के लगाने में कामयाब रहे थे। वहीं अगर ट्रैविस हेड के आंकड़े देखें तो उन्होंने इतने ही T20I मैचों में 114 चौके और 53 छक्के लगाए थे।