टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप 5 में रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप 5 में रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट अभी कम खेला जा रहा है। टी20 विश्व कप हाल ही में खत्म हुआ है। अब सभी टीमों का फोकस बन पर होने वाला है। इस बीच टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं, इन पर एक नजर डाली जानी चाहिए। खास बात ये है कि टॉप 5 में भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली का भी नाम शामिल है।
Published : Apr 13, 2026 03:04 pm IST, Updated : Apr 13, 2026 03:04 pm IST
1/6Image Source : pti
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट अभी कम खेला जा रहा है। टी20 विश्व कप हाल ही में खत्म हुआ है। अब सभी टीमों का फोकस बन पर होने वाला है। इस बीच टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं, इन पर एक नजर डाली जानी चाहिए। खास बात ये है कि टॉप 5 में भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली का भी नाम शामिल है।
2/6Image Source : ap
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन पाकिस्तान के बाबर आजम ने बनाए हैं। उन्होंने अब तक 145 मैच खेलकर 4596 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने 39 अर्धशतक और 3 शतक लगाने का काम किया है। बाबर आजम ने 38.94 के औसत और 128.02 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
3/6Image Source : ap
रोहित शर्मा की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में नंबर 2 पर आते हैं। काफी वक्त तक तो वे पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज रहे, लेकिन बाद में नीचे चले गए। रोहित शर्मा ने 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 4231 रन बनाए हैं। उन्होंने 32 अर्धशतक और 5 शतक लगाए हैं। रोहित का औसत 32.05 का है और वे 140.89 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते रहे हैं। हालांकि अब तो वे इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं।
4/6Image Source : ap
विराट कोहली का नाम तीसरे नंबर पर आता है। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 125 मैच खेलकर 4188 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने 38 अर्धशतक और एक शतक यहां लगाया है। उनका औसत 48.69 का है और वे 137.04 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते रहे हैं। विराट कोहली ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
5/6Image Source : getty
इंग्लैंड के जॉस बटलर इस लिस्ट में नंबर 4 पर आते हैं। उन्होंने अब तक 155 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 4037 रन बनाए हैं। जॉस बटलर के नाम एक शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं। वे 33.64 के औसत और 147.76 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं।
6/6Image Source : getty
आयरलैंड के पॉल स्टरर्लिंग की बात करें तो वे नंबर 5 पर आते हैं। उन्होंने 163 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 3895 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 24 अर्धशतक हैं। उनका औसत 26.31 का है और वे 134.35 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं।