1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. टी20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड के सबसे बड़े बल्लेबाजी रिकॉर्ड, सिर्फ एक के नाम शतक

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड के सबसे बड़े बल्लेबाजी रिकॉर्ड, सिर्फ एक के नाम शतक

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड के सबसे बड़े बल्लेबाजी रिकॉर्ड की बात करें तो वहां सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। वहीं इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ शतक नहीं लगा पाया है।

Written By: Hitesh Jha
Published : Jul 03, 2026 04:39 pm IST,  Updated : Jul 03, 2026 04:39 pm IST
टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। वह 5 मैचों की 4 पारियों में 49.33 के औसत से 148 रन बना चुके हैं। वहीं जोस बटलर दूसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में 139 रन बनाए हैं। गौतम गंभीर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, वह 3 मैचों की 3 पारियों में 43 के औसत से 129 रन बनाने में कामयाब रहे थे।
1/5 Image Source : AP

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए मैच में अब तक एक ही बल्लेबाज शतक लगा पाया है और उनका नाम जैकब बेथेल है। बेथेल ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ शतक लगाया था। उन्होंने उस मैच में नाबाद 105 रन की पारी खेली थी। भारत का कोई भी बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ शतक नहीं लगा पाया है।
2/5 Image Source : AFP

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां इंग्लैंड के जोस बटलर सबसे आगे हैं। वह 4 मैचों की 4 पारियों में 18 चौके लगा चुके हैं। इसके बाद गौतम गंभीर का नाम है। वह 3 मैचों की 3 पारियों में 16 चौके लगाने में कामयाब रहे थे। वहीं रोहित शर्मा भी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 16 चौके लगा चुके हैं और वह गंभीर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं।
3/5 Image Source : AP

टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से हार्दिक पांड्या और युवराज सिंह का नाम है। दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ इस टूर्नामेंट में 9-9 सिक्स लगाए हैं। उनके बाद एलेक्स हेल्स, संजू सैमसन और जैकब बेथेल 7-7 सिक्स लगाकर संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं।
4/5 Image Source : AP

टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में सबसे बेस्ट औसत जैकब बेथेल का है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ 105 की औसत से 105 रन बनाए हैं। वहीं बेस्ट स्ट्राइक रेट की बात करें तो वहां इंग्लैंड के टॉम बैंटन का नाम टॉप पर है। उन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में 5 गेंदों में 340 की स्ट्राइक रेट से 17 रन बनाए थे।
5/5 Image Source : AP

Advertisement