Published : Sep 17, 2023 10:11 pm IST, Updated : Sep 17, 2023 10:11 pm IST
1/6Image Source : getty
एशिया कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार यह टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम 50 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में भारत ने 6.1 ओवर में 10 विकेट से जीत दर्ज कर ली और 263 गेंदें शेष रह गईं। वनडे इंटरनेशनल में टीम इंडिया की बची हुई गेंदों के हिसाब से यह सबसे बड़ी जीत रही। जबकि पिछली बार टीम ने 22 साल पहले ऐसा किया था और 231 गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज की थी। आइए देखते हैं ऐसी ही पूरी लिस्ट:-
2/6Image Source : getty
1- एशिया कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारतीय टीम ने 263 गेंद शेष रहते हुए जीत अपने नाम की। वनडे क्रिकेट में इस लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी जीत रही।
3/6Image Source : getty
2- साल 2001 में भारतीय टीम ने केन्या को 10 विकेट से हराया था। उस मैच में टीम इंडिया ने 231 गेंदें शेष रहते हुए जीत दर्ज की थी। 22 साल पहले मिली यह जीत अभी भी इस लिहाज से टीम इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
4/6Image Source : getty
3- साल 2018 में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया था। इस मैच को भारतीय टीम ने 211 गेंदें शेष रहते हुए जीता था।
5/6Image Source : getty
4- साल 2022 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को द ओवल में खेले गए वनडे मुकाबले में 10 विकेट से हराया था। इस मैच को भारतीय टीम ने 188 गेंदें शेष रहते हुए जीता था।
6/6Image Source : getty
5- भारत ने यूएई को 2015 वर्ल्ड कप में पर्थ के मैदान पर 9 विकेट से मात दी थी। इस मैच को भारत ने 187 गेंदें शेष रहते हुए जीत लिया था।