1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. भारत ने आखिरी टी20 मैच वेस्टइंडीज को हराकर किया सूपड़ा साफ़, देखें तस्वीरें

भारत ने आखिरी टी20 मैच वेस्टइंडीज को हराकर किया सूपड़ा साफ़, देखें तस्वीरें

Written By: India TV Sports Desk
Published : Aug 07, 2019 08:45 am IST,  Updated : Aug 07, 2019 08:46 am IST
दीपक चहर की गेंदबाजी के बाद कप्तान विराट कोहली (59) और ऋषभ पंत (नाबाद 65) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया। 
1/5 Image Source : AP

दीपक चहर की गेंदबाजी के बाद कप्तान विराट कोहली (59) और ऋषभ पंत (नाबाद 65) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया। 

टॉस जीतकर कोहली ने गेंदबाजी चुनी थी और दीपक ने 14 रनों पर ही विंडीज के तीन विकेट चटका दिए थे। उन्होंने पहले सुनील नरेन (2) फिर लुइस (10) और तीसरे विकेट के रूप में शिमरन हेटमायेर (1) को पवेलियन भेजा। 
2/5 Image Source : AP

टॉस जीतकर कोहली ने गेंदबाजी चुनी थी और दीपक ने 14 रनों पर ही विंडीज के तीन विकेट चटका दिए थे। उन्होंने पहले सुनील नरेन (2) फिर लुइस (10) और तीसरे विकेट के रूप में शिमरन हेटमायेर (1) को पवेलियन भेजा। 

इसके बाद किरोन पोलार्ड ने 58 और रोवमैन पावेल ने नाबाद 32 रनों की पारी खेल विंडीज को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 146 रनों का सम्मानजनक स्कोर प्रदान किया। 
3/5 Image Source : AP

इसके बाद किरोन पोलार्ड ने 58 और रोवमैन पावेल ने नाबाद 32 रनों की पारी खेल विंडीज को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 146 रनों का सम्मानजनक स्कोर प्रदान किया। 

जवाब में भारत की शुरुआत सही नहीं रही और ओशाने थॉमस ने शिखर धवन (3) का विकेट ले भारत का स्कोर 10 रनों पर एक विकेट कर दिया। फाबियान ऐलान, लोकेश राहुल (20) को 27 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेजने में सफल रहे। 
4/5 Image Source : PTI

जवाब में भारत की शुरुआत सही नहीं रही और ओशाने थॉमस ने शिखर धवन (3) का विकेट ले भारत का स्कोर 10 रनों पर एक विकेट कर दिया। फाबियान ऐलान, लोकेश राहुल (20) को 27 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेजने में सफल रहे। 

जिसके बाद युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कप्तान कोहली के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज पर पुहंचा दिया। जिसमें कोहली ने 59 तो पंत ने 65 रनों की पारी खेली। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। 
5/5 Image Source : AP

Advertisement