IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा फाइनल मुकाबले हारने वाली टीमें, इस नंबर पर मौजूद है RCB
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा फाइनल मुकाबले हारने वाली टीमें, इस नंबर पर मौजूद है RCB
आरसीबी की टीम ने क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से शिकस्त दी है और सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। आरसीबी ने अब चौथी बार फाइनल में एंट्री मारी है। पिछले खेले तीनों फाइनल में उसे हार मिली है। आइए जानते हैं, आईपीएल में सबसे ज्यादा फाइनल किस टीम ने हारे हैं।
Published : May 30, 2025 09:09 pm IST, Updated : May 31, 2025 01:55 am IST
1/11Image Source : getty
आरसीबी की टीम ने क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से शिकस्त दी है और सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। आरसीबी ने अब चौथी बार फाइनल में एंट्री मारी है। पिछले खेले तीनों फाइनल में उसे हार मिली है। आइए जानते हैं, आईपीएल में सबसे ज्यादा फाइनल किस टीम ने हारे हैं।
2/11Image Source : getty
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार आईपीएल फाइनल हारने वाली टीम है। CSK ने अभी तक कुल 10 बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है, जिसमें से पांच बार (2008, 2012, 2013, 2015, 2019) उसे हार सामना करना पड़ा।
3/11Image Source : getty
RCB की टीम सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल हारने में दूसरे नंबर पर मौजूद है, टीम ने अभी तक कुल तीन आईपीएल फाइनल हारे हैं। इनमें 2009, 2011 और 2016 के फाइनल शामिल हैं।
4/11Image Source : getty
सनराइजर्स हैदराबाद को दो बार आईपीएल के फाइनल में हार मिली है। एक बार आईपीएल 2018 के फाइनल में और एक बार आईपीएल 2024 के फाइनल में।
5/11Image Source : getty
दिल्ली कैपिटल्स की ने आईपीएल 2020 का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट से हारा था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक ही फाइनल मुकाबला हारी है।
6/11Image Source : getty
कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2021 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 27 रनों से हार का हारना पड़ा था।
7/11Image Source : getty
मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के इतिहास में सिर्फ एक ही फाइनल हारी है। मुंबई को आईपीएल 2010 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 22 रनों से हार मिली थी।
8/11Image Source : twitter
पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल के इतिहास में सिर्फ एक ही फाइनल हारी है। आईपीएल 2014 के फाइनल में पंजाब की टीम को केकेआर के खिलाफ 3 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
9/11Image Source : twitter
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को आईपीएल 2017 के फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक रन से हार का सामना करना पड़ा था।
10/11Image Source : getty
राजस्थान रॉयल्स की टीम को आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 विकेट से हारना पड़ा था।
11/11Image Source : getty
गुजरात टाइटंस की टीम को आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से हारना पड़ा था।