वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली टीमें, पाकिस्तान से आगे है भारत
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली टीमें, पाकिस्तान से आगे है भारत
भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में क्रिकेट बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। जब भी दोनों देशों के बीच मैच होता है, तो फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित होते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम (567 वनडे जीत) पाकिस्तानी टीम (521 वनडे जीत) से वनडे मैच जीतने में आगे है। भारत ने पाकिस्तान से 46 वनडे ज्यादा जीते हैं।
Published : Aug 10, 2025 02:21 pm IST, Updated : Aug 10, 2025 02:21 pm IST
1/6Image Source : getty
भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में क्रिकेट बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। जब भी दोनों देशों के बीच मैच होता है, तो फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित होते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम (567 वनडे जीत) पाकिस्तानी टीम (521 वनडे जीत) से वनडे मैच जीतने में आगे है। भारत ने पाकिस्तान से 46 वनडे ज्यादा जीते हैं।
2/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले जीते हैं। टीम ने अभी तक कुल 1013 मैच खेले हैं, जिसमें से 614 में जीत हासिल की है और 355 मैच हारे हैं।
3/6Image Source : getty
भारतीय क्रिकेट टीम वनडे में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर है। भारत ने अभी तक 1066 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से 567 में जीत हासिल की है और 445 हारे हैं।
4/6Image Source : getty
पाकिस्तान क्रिकेट टीम वनडे में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर है। टीम ने अभी तक कुल 988 मैच खेले हैं, जिसमें से 521 में जीत हासिल की है और 437 मैच हारे हैं।
5/6Image Source : getty
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में 935 मैच खेले हैं, जिसमें से 432 में जीत हासिल की है और 456 मैच हारे हैं। 6 मैच टाई रहे हैं और 41 का कोई नतीजा नहीं निकला है।
6/6Image Source : getty
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम वनडे में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने के मामले में पांचवें नंबर पर है। टीम ने अभी तक कुल 889 मैच जीते हैं, जिसमें से 427 में जीत हासिल की है और 420 मैच हारे हैं।