T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें, जानें किस नंबर पर हैं भारत और पाकिस्तान
T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें, जानें किस नंबर पर हैं भारत और पाकिस्तान
क्रिकेट के बदलते युग में टीमें आज ज्यादा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने पर फोकस करने लगी हैं और अपनी बेंच स्ट्रेंथ को भी आजमा रही हैं। आइए जानते हैं, किन टीमों ने सबसे ज्यादा T20I मुकाबले खेले हैं।
Published : Aug 29, 2025 03:04 pm IST, Updated : Aug 29, 2025 03:04 pm IST
1/6Image Source : getty
क्रिकेट के बदलते युग में टीमें आज ज्यादा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने पर फोकस करने लगी हैं और अपनी बेंच स्ट्रेंथ को भी आजमा रही हैं। आइए जानते हैं, किन टीमों ने सबसे ज्यादा T20I मुकाबले खेले हैं।
2/6Image Source : getty
T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच पाकिस्तान की टीम ने खेले हैं। पाकिस्तान ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 267 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 151 में जीत दर्ज की है और 105 में हार मिली है। जबकि 4 मैच टाई रहे हैं और 7 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है।
3/6Image Source : getty
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में भारतीय टीम दूसरे नंबर पर है। भारत ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 247 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 164 में जीत दर्ज की है और सिर्फ 71 मुकाबले हारे हैं।
4/6Image Source : getty
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में तीसरे नंबर पर है। टीम ने अभी तक कुल 235 T20I मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 123 में जीत दर्ज की है और 95 में हार का सामना करना पड़ा है।
5/6Image Source : getty
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने T20I क्रिकेट में कुल 228 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 95 में जीत दर्ज की है और 119 हारे हैं। वह सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने के मामले में चौथे नंबर पर है।
6/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने के मामले में पांचवें नंबर पर है। टीम ने अभी तक T20I क्रिकेट में 211 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 119 में जीत दर्ज की है और 85 हारे हैं।