Published : Aug 16, 2025 02:39 pm IST, Updated : Aug 16, 2025 02:39 pm IST
1/6Image Source : getty
क्रिकेट टीम की दुनिया में अभी तक सिर्फ 5 टीमें ही वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप सहित तीनों ही खिताब जीत चुकी हैं। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं।
2/6Image Source : getty
भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी, वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप सहित तीनों ही खिताब जीत चुकी है। भारत ने वनडे वर्ल्ड कप (1983, 2011) दो बार, टी20 वर्ल्ड कप (2007, 2024) दो बार और चैंपियंस ट्रॉफी (2002, 2013, 2025) का खिताब दो बार जीता है। 2002 में भारतीय टीम श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता बनी थी।
3/6Image Source : getty
पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी चैंपियंस ट्रॉफी, वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप तीनों ही खिताब जीत चुकी है। पाकिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप इमरान की कप्तानी में 1992 में, टी20 वर्ल्ड कप 2009 का खिताब यूनिस खान की कप्तानी में और चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब सरफराज अहमद की कप्तानी में जीता था।
4/6Image Source : getty
वेस्टइंडीज की टीम वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप सहित तीनों ही खिताब जीत चुकी है। वेस्टइंडीज ने दो बार (1975, 1979) वनडे वर्ल्ड कप, दो बार (2012, 2016) टी20 वर्ल्ड कप और एक बार (2004) चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है।
5/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भी तीनों ही खिताब जीत चुकी है, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक 6 बार वनडे वर्ल्ड कप (1987, 1999, 2003, 2007, 2015, 2023), दो बार चैंपियंस ट्रॉफी (2006, 2009) और टी20 वर्ल्ड कप 2021 का खिताब जीता था।
6/6Image Source : getty
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने एक बार वनडे वर्ल्ड कप 1996 में जीता था। इसके बाद टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2014 का खिताब भारत को हराकर अपने नाम किया था। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2002 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच बारिश की वजह से नहीं हो पाया था। इसी वजह से दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।