1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. इन दिग्गज गेंदबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंंदुलकर को सबसे ज्यादा बार किया आउट

इन दिग्गज गेंदबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंंदुलकर को सबसे ज्यादा बार किया आउट

Written By: India TV Sports Desk
Published : Jun 05, 2020 11:36 pm IST,  Updated : Jun 05, 2020 11:36 pm IST
भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को आउट करने का सपना हर गेंदबाज देखता था लेकिन उनमें से कुछ ही का ये सपना साकार हो पाता था। सचिन का विकेट किसी भी गेंदबाज के लिए जैकपॉट लगने जैसा होता था। यही वजह है कि जब भी कोई गेंदबाज सचिन को अपना शिकार बनाने में सफल होता तो उसका सेलिब्रेशन देखने लायक होता था। तो आइए जानते हैं सचिन को इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाजों के बारे में......
1/5 Image Source : Getty Images

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज शॉन पोलाक अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। शॉन पोलॉक इंटरनेशनल क्रिकेट में 9 बार सचिन को आउट करने में सफल रहे।
2/5 Image Source : Getty Images

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज शॉन पोलाक अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। शॉन पोलॉक इंटरनेशनल क्रिकेट में 9 बार सचिन को आउट करने में सफल रहे।

ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्रा और सचिन तेंदुलकर जब भी किसी मैच में आमने-सामने होते थे, तो दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती थी। इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो मैक्ग्रा ने सचिन को 13 बार पवेलियन का रास्ता दिखाया।
3/5 Image Source : Getty

ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्रा और सचिन तेंदुलकर जब भी किसी मैच में आमने-सामने होते थे, तो दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती थी। इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो मैक्ग्रा ने सचिन को 13 बार पवेलियन का रास्ता दिखाया।

सचिन को इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामलें में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन भी शामिल हैं। मुरलीधरन ने अपनी फिरकी के दम पर सचिन को 13 बार इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना शिकार बनाया।
4/5 Image Source : Twitter

सचिन को इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामलें में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन भी शामिल हैं। मुरलीधरन ने अपनी फिरकी के दम पर सचिन को 13 बार इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना शिकार बनाया।

सचिन तेंदुलकर को सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामलें में शीर्ष पर हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली। इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने सभी दिग्गज गेंदबाजों को पीछे छोड़ते हुए सचिन तेंदुलकर को 14 बार आउट किया।
5/5 Image Source : Getty Images

Advertisement