1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. टेस्ट क्रिकेट में इस गेंदबाज ने जड़े रोहित, पंत और सहवाग से ज्यादा छक्के, क्रिस गेल के है बराबर

टेस्ट क्रिकेट में इस गेंदबाज ने जड़े रोहित, पंत और सहवाग से ज्यादा छक्के, क्रिस गेल के है बराबर

Published : Jul 20, 2025 08:55 pm IST,  Updated : Jul 20, 2025 08:58 pm IST
टेस्ट क्रिकेट पांच दिनों का होता है। यहां पर बल्लेबाजों के धैर्य की असली परीक्षा होती है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत, रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग जैसे बल्लेबाजों ने तेजी के साथ रन बनाए हैं। टिम साउदी ऐसे बॉलर हैं, जिन्होंने टेस्ट में पंत, सहवाग और रोहित से ज्यादा छक्के लगाए हैं।
1/6 Image Source : getty

टिम साउदी अपनी गेंदबाजी के लिए फेमस हैं और उनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में कुल 391 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा समय-समय पर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का भी जलवा दिखाया है। टेस्ट में वह 98 छक्के भी लगा चुके हैं।
2/6 Image Source : getty
टिम साउदी अपनी गेंदबाजी के लिए फेमस हैं और उनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में कुल 391 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा समय-समय पर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का भी जलवा दिखाया है। टेस्ट में वह 98 छक्के भी लगा चुके हैं।
टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट के 107 टेस्ट मैचों में कुल 2245 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले हैं। इसमें 216 चौके और 98 छक्के शामिल हैं।
3/6 Image Source : getty
टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट के 107 टेस्ट मैचों में कुल 2245 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले हैं। इसमें 216 चौके और 98 छक्के शामिल हैं।
वीरेंद्र सहवाग भारत के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम टेस्ट में दो तिहरे शतक दर्ज हैं। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने कुल 91 छक्के जड़े हैं।
4/6 Image Source : getty
वीरेंद्र सहवाग भारत के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम टेस्ट में दो तिहरे शतक दर्ज हैं। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने कुल 91 छक्के जड़े हैं।
ऋषभ पंत और रोहित शर्मा दोनों ने ही टेस्ट क्रिकेट में कुल 88-88 छक्के लगाए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दोनों प्लेयर्स संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं।
5/6 Image Source : getty
ऋषभ पंत और रोहित शर्मा दोनों ने ही टेस्ट क्रिकेट में कुल 88-88 छक्के लगाए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दोनों प्लेयर्स संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं।
टिम साउदी के नाम टेस्ट में 98 छक्के हैं, जो भारत के धुरंधर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (91 छक्के), रोहित शर्मा (88 छक्के) और ऋषभ पंत (88 छक्के) से ज्यादा हैं। जबकि टेस्ट में छक्के लगाने के मामले में साउदी बेहतरीन बल्लेबाज क्रिस गेल के साथ बराबरी पर हैं। गेल के नाम टेस्ट में 98 छक्के दर्ज हैं।
6/6 Image Source : getty

Advertisement