T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज, बाबर आजम इस नंबर पर काबिज
T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज, बाबर आजम इस नंबर पर काबिज
टी20 क्रिकेट का रोमांच फिर से शुरू होने वाला है। अगले महीने से एशिया कप होगा, जो टी20 फॉर्मेट पर ही खेला जाएगा। इससे पहले आपको जानना चाहिए कि इस वक्त टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी कौन से हैं।
Published : Aug 14, 2025 05:05 pm IST, Updated : Aug 14, 2025 05:05 pm IST
1/6Image Source : getty
टी20 क्रिकेट का रोमांच फिर से शुरू होने वाला है। अगले महीने से एशिया कप होगा, जो टी20 फॉर्मेट पर ही खेला जाएगा। इससे पहले आपको जानना चाहिए कि इस वक्त टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी कौन से हैं।
2/6Image Source : getty
टी20 इंटरनेशनल में इस वक्त सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बाबर आजम ही हैं। साल 2016 में टी20 डेब्यू करने वाले बाबर आजम अभी भले पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर चल रहे हों, लेकिन वे अब तक 128 मुकाबले खेलकर 447 चौके लगाने में कामयाब रहे हैं।
3/6Image Source : getty
आयरलैंड के पॉल स्टरर्लिंग इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। पॉल ने साल 2009 में ही अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, उसके बाद से लेकर अब तक वे 151 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 428 चौके लगाने में कामयाब रहे हैं।
4/6Image Source : ap
रोहित शर्मा काफी पहले ही इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन वे अभी भी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। रोहित ने 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 383 चौके लगाने का काम किया है।
5/6Image Source : ap
विराट कोहली का नंबर चौथा है। कोहली ने भी टी20 इंटरनेशनल से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया है। इससे पहले कोहली ने 125 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 369 चौके लगाए हैं।
6/6Image Source : getty
डेविड वार्नर भी अब टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेलते, लेकिन उनका नंबर पांचवां है। डेविड वार्नर ने 110 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 337 चौके लगाए हैं। वार्नर ने इस फॉर्मेट में साल 2009 में डेब्यू किया था और 2024 तक खेलते रहे।