1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Written By: Abhishek Pandey
Published : Aug 26, 2026 11:15 pm IST,  Updated : Aug 26, 2026 11:15 pm IST
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का अभी चौथा संस्करण चल रहा है, जिसमें अब तक कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने सबसे ज्यादा सभी प्रभावित किया है। इस संस्करण में अब तक तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो हजार रनों का आंकड़ा पूरा करने में कामयाब हो सके हैं, जबकि कुछ खिलाड़ी इसके काफी करीब खड़े हुए हैं। ऐसे में हम आपको WTC 2025-27 संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : AP

WTC 2025-27 में अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का नाम शामिल है, जिनका बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब तक 14 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उनको 26 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है और उसमें उन्होंने 48.91 के औसत से 1174 रन बनाए हैं। रूट के बल्ले से WTC 2025-27 से इस संस्करण में 5 शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
2/6 Image Source : AP

हैरी ब्रूक जिनको भविष्य के बड़े सुपरस्टार खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है, वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। WTC 2025-27 के संस्करण में हैरी ब्रूक ने 14 टेस्ट मैचों की 26 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 45.88 के औसत से 1147 रन बनाए हैं। ब्रूक के बल्ले से इस दौरान 2 शतकीय और 8 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
3/6 Image Source : AP

भारतीय कप्तान शुभमन गिल जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण में बतौर कप्तान आगाज किया उनका बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। गिल ने WTC 2025-27 के संस्करण में 10 टेस्ट मैचों की 17 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 68.26 के औसत से 1024 रन बनाए हैं। गिल के बल्ले से 5 शतकीय और 2 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
4/6 Image Source : AP

केएल राहुल जो टेस्ट क्रिकेट में मौजूदा समय में भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद ओपनिंग बल्लेबाज हैं वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। राहुल ने WTC 2025-27 के संस्करण में 11 टेस्ट मैचों की 20 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 49 के औसत से 931 रन बनाए हैं। राहुल के बल्ले से 3 शतकीय और चार अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
5/6 Image Source : AP

इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट का भी WTC 2025-27 के संस्करण में बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 14 मुकाबलों में खेलते हुए 26 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें वह 35.57 के औसत से 925 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। डकेट ने इस दौरान 2 शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
6/6 Image Source : AP

Advertisement