टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, रोहित और कोहली के बाद कौन?
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, रोहित और कोहली के बाद कौन?
विराट कोहली और रोहित शर्मा को टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हुए अब एक साल से भी ज्यादा का वक्त हो गया है। लेकिन इसके बाद भी अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इनका जलवा है। क्या आपको पता है कि रोहित और कोहली के बाद वे भारतीय बल्लेबाज कौन हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। चलिए एक नजर इस लिस्ट पर डालते हैं।
Published : Aug 20, 2025 05:33 pm IST, Updated : Aug 20, 2025 05:33 pm IST
1/6Image Source : getty
विराट कोहली और रोहित शर्मा को टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हुए अब एक साल से भी ज्यादा का वक्त हो गया है। लेकिन इसके बाद भी अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इनका जलवा है। क्या आपको पता है कि रोहित और कोहली के बाद वे भारतीय बल्लेबाज कौन हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। चलिए एक नजर इस लिस्ट पर डालते हैं।
2/6Image Source : getty
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। दरअसल वे भारत के लिए ही नहीं, दुनिया में भी अभी नंबर की कुर्सी पर जमे हुए हैं। रोहित शर्मा ने अपने करियर में 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 4231 रन बनाए हैं। उनके नाम 5 शतक और 32 अर्धशतक दर्ज हैं।
3/6Image Source : getty
विराट कोहली इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 125 मैच खेलकर 4188 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने साल 2010 में इसमें डेब्यू किया और साल 2024 तक खेलते रहे। उनके नाम एक शतक और 38 अर्धशतक इस फॉर्मेट में दर्ज हैं।
4/6Image Source : getty
सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। सूर्या ने अब तक 83 टी20 इंटरनेशनल मैच भारत के लिए खेलकर 2598 रन बनाने काम किया है। हालांकि वे रोहित शर्मा और विराट कोहली से अभी काफी पीछे हैं। सूर्या के नाम अब तक 4 शतक और 21 अर्धशतक टी20 इंटरनेशनल में हैं।
5/6Image Source : getty
केएल राहुल ने अब तक अपने करियर में 72 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर भारत के लिए 2265 रन बनाए हैं। केएल राहुल के नाम दो शतक और 22 अर्धशतक हैं। हालांकि वे एशिया कप की टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, जो अगले महीने से टी20 फॉर्मेट पर खेला जाएगा।
6/6Image Source : getty
हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में नंबर 5 पर आते हैं। हार्दिक ने अब तक 114 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 1812 रन बनाए हैं। उनके नाम कोई शतक तो नहीं है, लेकिन वे पांच अर्धशतक लगा चुके हैं। वैसे तो मैचों के हिसाब से उनके रन कम नजर आ रहे होंगे, लेकिन वे काफी नीचे के क्रम में खेलने के लिए आते हैं, जहां बहुत ज्यादा रन बनाने की संभावना नहीं होती।