US ओपन 2025 में ये महिला खिलाड़ी खेल ही नहीं सुंदरता से बटोर रही सुर्खियां, देखें PHOTOS
US ओपन 2025 में ये महिला खिलाड़ी खेल ही नहीं सुंदरता से बटोर रही सुर्खियां, देखें PHOTOS
US ओपन 2025 का 24 अगस्त से आगाज हो चुका है, जिसमें कई दिग्गज महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। इनमें आर्यना सबालेंका और एलिना स्वितोलिना जैसी स्टार प्लेयर शामिल हैं।
Published : Aug 26, 2025 10:46 pm IST, Updated : Aug 26, 2025 10:46 pm IST
1/6Image Source : Getty
US ओपन 2025 में स्टार महिला खिलाड़ी अपने खेल का जलवा बिखेर रही हैं। इनमें आर्यना सबालेंका और एलिना स्वितोलिना जैसी प्लेयर शामिल हैं।
2/6Image Source : Getty
पोलिना कुडरमेतोवा एक रूसी पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं और US ओपन 2025 में शिरकत कर रही हैं। उनकी हाईएस्ट रैंकिग 54 रही है, जो 14 अप्रैल 2025 को हासिल की थी। फिलहाल उनकी WTA सिंगल्स रैंकिंग 67 है। पोलिना टेनिस में अब तक कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर सकी हैं। इस साल उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रैंच ओपन और विंबलडन ओपन में शिरकत की लेकिन पहले राउंड से आगे नहीं बढ़ पाई।
3/6Image Source : Getty
बेलारूस की टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 27 साल की सबालेंका दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी हैं और 2 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन और एक बार US ओपन का खिताब जीत चुकी हैं। US 2025 में वह डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर खेल रही हैं।
4/6Image Source : Getty
यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना टेनिस की दुनिया का जाना-माना नाम है और WTA सिंगल्स रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर चुकी हैं। स्वितोलिना ने 2018 डब्ल्यूटीए फाइनल सहित 18 WTA टूर सिंगल्स खिताब जीते हैं। उन्होंने तीन बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है।
5/6Image Source : Getty
ग्रीस की मारिया सकारी भी US ओपन 2025 में हिस्सा ले रही हैं। 30 साल की मारिया हाईएस्ट रैंकिंग हासिल करने वाली ग्रीक की महिला टेनिस प्लेयर हैं। उन्होंने 21 मार्च 2022 को WTA सिंगल्स रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया था। सकारी ने WTC टूर पर दो एकल खिताब जीते हैं। हालांकि, ग्रैंड स्लैम जीतने का इंतजार अभी भी जारी है।
6/6Image Source : Getty
एल्सा जैक्वेमोट फ्रांस की उभरती टेनिस खिलाड़ी हैं। एल्सा जैक्वेमॉट की उम्र अभी सिर्फ 22 साल हैं और 25 अगस्त 2025 को उन्होंने WTA सिंगल्स रैंकिंग में 91वीं पॉजिशन हासिल की। इस साल फ्रैंच ओपन में उन्होंने तीसरे राउंड तक का सफर तय किया। विंबलडन 2025 में वह तीसरे राउंड तक पहुंची।