Published : May 30, 2026 11:48 pm IST, Updated : May 30, 2026 11:48 pm IST
1/6Image Source : AP
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन किसी एक भारतीय खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा तारीफ बटोरी है तो वह 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं जिनको लेकर अब फैंस इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से आईपीएल 2026 में कुल 776 रन बनाए तो वहीं उनकी कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ तुलना भी देखने को मिल रही है। हम आपको वैभव और टीम इंडिया के मौजूदा नंबर-1 टी20 ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तुलना करते हुए दोनों के रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक अपने टी20 करियर में कुल 34 मुकाबले खेले हैं तो वहीं अभिषेक शर्मा अब तक 196 टी20 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में वैभव और अभिषेक का 34-34 टी20 मैचों के बाद रिकॉर्ड कैसा रहा है उसके बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 34 टी20 मैचों की 34 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 44.75 के औसत से कुल 1477 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा ने 34 टी20 मैचों की 32 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 24.62 के औसत से 591 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की गिनती आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है, जो पहली ही गेंद से छक्का लगाने के इरादे से खेलते हैं। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से अब तक 34 टी20 मैचों में कुल 134 छक्के और 116 चौके देखने को मिले हैं। अभिषेक शर्मा ने 34 टी20 मैचों में 31 छक्के और 49 चौके लगाए थे।
4/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी का 34 टी20 मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ पारी को लेकर बात की जाए तो वह 144 रनों की है। अभिषेक शर्मा जिनकी गिनती मौजूदा समय में टी20 फॉर्मेट के खतरनाक बल्लेबाजों में की जाती है उनका 34 टी20 मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 107 रनों का था।
5/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा दोनों ही काफी तेजी से रन बनाते हैं जिसमें कई बार वह पावरप्ले में ही शतक के करीब पहुंच जाते हैं। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से अब तक 34 टी20 मैचों में चार शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। अभिषेक शर्मा ने 34 टी20 मैचों में तीन अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी खेली थी।
6/6Image Source : AP
टी20 क्रिकेट में मौजूदा समय में किसी भी बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट काफी अहम माना जाता है। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा दोनों का 34-34 टी20 मैच के बाद स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो उसमें वैभव का जहां 220.44 का है तो वहीं अभिषेक शर्मा का 136.8 का था।