वैभव सूर्यवंशी बनाम रोहित शर्मा, 7 IPL मैच के बाद कैसा है दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी बनाम रोहित शर्मा, 7 IPL मैच के बाद कैसा है दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में बल्ले से कमाल करना चाहेंगे। वहीं ऐसा ही कुछ करने का इरादा रोहित शर्मा का भी होगा। यहां हमने रोहित और वैभव की तुलना की है।
Published : Mar 25, 2026 12:51 pm IST, Updated : Mar 25, 2026 12:51 pm IST
1/5Image Source : PTI/AP
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। इस सीजन सभी की नजरें एक बार फिर युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है। सूर्यवंशी ने पिछले आईपीएल सीजन में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसा ही प्रदर्शन वो इस सीजन भी करने की कोशिश करेंगे। इस बीच आज हम उनकी तुलना रोहित शर्मा से करेंगे और आपको बताएंगे कि 7-7 IPL मैचों के बाद दोनों प्लेयर का रिकॉर्ड कैसा है। रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं।
2/5Image Source : AP/PTI
वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो वह अभी तक 7 आईपीएल मैच खेल पाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 पारियों में 36 की औसत से 252 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा की बात करें तो वह अपने करियर में 272 आईपीएल मैच खेक चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 7 मैचों की छह पारियों में 51.60 की औसत से 258 रन बनाए थे। रन बनाने के मामले में यहां रोहित शर्मा काफी आगे हैं।
3/5Image Source : AP/PTI
अब बात करते हैं शतक और अर्धशतक की, तो वैभव ने 7 आईपीएल मैचों के दौरान एक शतकीय पारी खेली है। वहीं इस दौरान वह एक अर्धशतक भी लगाने में कामयाब रहे हैं। इसी मामले में अगर रोहित शर्मा को देखें तो वह अपने पहले 7 आईपीएल मैच में तीन अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। इस दौरान वह एक भी शतक नहीं लगा पाए थे। वैभव ने यहां एक अर्धशतक जरूर लगाया है लेकिन फिफ्टी लगाने के मामले में रोहित यहां आगे हैं।
4/5Image Source : PTI/AP
वैभव सूर्यवंशी ने 7 आईपीएल मैच के दौरान 18 चौके लगाए हैं, वहीं इस दौरान वह 24 छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा को लेकर बात करें तो उन्होंने अपने पहले 7 आईपीएल मैच में 24 चौके लगाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 10 छक्के देखने को मिले थे। यहां छक्का लगाने के मामले में वैभव का दबदबा देखने को मिल रहा है।
5/5Image Source : PTI/AP
7 आईपीएल मैच के बाद वैभव का हाईएस्ट स्कोर 101 रन का रहा है। ये पारी उन्होंने पिछले सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली थी। वहीं रोहित शर्मा को लेकर बात करें तो उनका हाईएस्ट स्कोर 7 आईपीएल मैच के बाद नाबाद 76 रन का था। ये पारी उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली थी। 7 आईपीएल के बाद रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट 151.76 का रहा। वहीं वैभव का स्ट्राइक रेट इतने ही मैचों के बाद 206.55 का है।