भारत और वेस्टइंडीज के बीच एंटीगा के सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में 22 अगस्त से पहले टेस्ट मैच का आगाज हुआ। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही और टीम ने 25 रन के अंदर ही मयंक अग्रवाल (5), चेतेश्वर पुजारा (2) और विराट कोहली (9) के रूप में अपने 3 विकेट गंवा दिए।
लंच से पहले केएल राहुल 44 रन पर पवेलियन लौट गए। चाय तक भारत ने चार विकेट पर 134 रन बना लिए थे। रहाणे 50 और हनुमा विहारी 18 रन बनाकर खेल रहे थे।
राहुल के आउट होने के बाद रहाणे और विहारी ने भारत की पारी को संभाला और स्कोर 175 के पार पहुंचाया। इस बीच विहारी रोच का शिकार बन गए। विहार ने 32 रन की पारी खेली। इसके बाद रहाणे भी 82 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 203 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 20 और रवींद्र जडेजा 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।