क्रिकेट के खेल में हमेशा से एक ऐसे खिलाड़ी की सबसे अधिक उपयोगिता रही है जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभाग में टीम के लिए अपना योगदान सकें। ऐसे क्रिकेटर को ऑलराउंडर कहा जाता है और वह उससे उम्मीद की जाती है कि वह टीम के लिए जरुरत पड़ने बल्लेबाजी में रन और मौके पर टीम को विकेट दिलाए।
दुनिया में ऐसे ही कुछ क्रिकेट हुए हैं जिन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दमपर कई मौके पर टीम को जीत दिलाई है। विश्व क्रिकेट में तीन ऐसे ऑलराउंड हुए जिन्होंने एक ही मैच में अपनी टीम के लिए शतकीय पारी खेलने साथ-साथ गेंदबाजी में पांच विकेट लेने का भी कारनामा भी किया है।
इस लिस्ट में पहले स्थान पर वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर विव रिचर्ड्स हैं। विवि रिचर्ड ने साल 1987 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे पहले 113 गेंद पर 119 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में 10 ओवर में 41 रन देकर पांच विकेट भी लिए थे। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला मौका था जब किसी खिलाड़ी ने यह कारनामा किया था।
वहीं इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर पॉल कॉलिंगवुड। कॉलिंगवुड ने साल 2005 में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में सबसे पहले 31 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे और इसके बाद उन्होंने 86 गेंदों में 112 रनों की नाबाद पारी भी खेली थी।
वहीं इस मामले में तीसरे नंबर हैं यूएई के रोहन मुस्तफा जिन्होंने साल 2017 में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 109 रनों की शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने टीम के लिए 5 विकेट चटकाए थे।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़