इंग्लैंड के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम, मैनचेस्टर में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप 2019 के 29वें रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच में 5 रन से जीत हासिल की।
वेस्ट इंडीज ने टॉस जीता। जिसके चलते न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर उनके सामने 292 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमे कीवी कप्तान केन विलियम्सन (148) ने शानदार शतक ठोंका।
वेस्ट इंडीज की तरफ से गेंदबाजी में शेल्डन कौट्रेल ने 4 विकेट तो कार्लोस ब्रेथवेट ने 2 और क्रिस गेल ने 1 विकेट चटकाया।
जवाब में रनों का पीछा करने उतरी वेस्ट इंडीज मैच को काफी करीब ले जाकर 286 रन पर ढेर हो गई। जिसमें कार्लोस ब्रेथवेट ने अंत में आकर तेज तर्रार शतक तो मारा लेकिन अंतिम ओवर में छक्का मारकर टीम को जीत दिलाने के चक्कर में 101 रन बनाकर आउट हो गए।
न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट ने 30 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि लोकी फर्ग्यूसन ने भी 59 रन देकर 3 विकेट हासिल करते हुए उनका बखूबी साथ निभाया।
इस तरह टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने अपना 5वां मैच जीत लिया। जबकि वेस्ट इंडीज की ये 6 मैचों में चौथी हार है।