1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. World Test Championship 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप पर भारतीय खिलाड़ी

World Test Championship 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप पर भारतीय खिलाड़ी

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : May 12, 2026 09:12 pm IST,  Updated : May 12, 2026 09:13 pm IST
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में कई बल्लेबाज कमाल कर रहे हैं। हालांकि, अब तक कोई भी बल्लेबाज 1000 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाया है। आइए जानते हैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC 2025-27 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-4 बल्लेबाज कौन से हैं।
1/5 Image Source : AFP

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC 2025-27 में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 9 टेस्ट मैचों की 17 पारियों में 49.75 के औसत से 796 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।
2/5 Image Source : AFP

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ट्रैविस हेड ने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में 50 से ज्यादा के औसत से 853 रन आए हैं। इस दौरान हेड 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं।
3/5 Image Source : AFP

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 10 टेस्ट मैचों की 19 पारियों में 55.11 के शानदार औसत से 937 रन जड़े हैं। इसमें 5 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। रूट नंबर-1 बनने से सिर्फ कुछ रन ही दूर हैं।
4/5 Image Source : AFP

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय कप्तान शुभमन गिल के नाम दर्ज है। शुभमन गिल महज 8 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में 79.16 के शानदार औसत से 950 रन बना चुके हैं, जिसमें 5 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। गिल के पास WTC 2025-27 में सबसे पहले 1000 रन पूरे करने का शानदार मौका होगा।
5/5 Image Source : AFP

Advertisement